Twitter ने लॉन्च किया दिवाली स्पेशल इमोजी, यूज़र्स भेज सकेंगे दस देसी भाषाओं में शुभकामनाएं

Loading

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter ने दिवाली के खास अवसर पर कुछ नए इमोजी (Emoji) लॉन्च किए हैं। यह इमोजी खासकर दिवाली के लिए ही बनाए गए हैं। आपको Twitter की नई इमोजी में हाथ में रखा हुआ दिया नज़र आएगा। वहीं Twitter का यह दिवाली स्पेशल इमोजी लाइट और डार्क मोड दोनों को सपोर्ट करता है। इस इमोजी को डेडिकेटेड हैशटैग के साथ लॉन्च किया गया है। Twitter की तरफ से दिवाली के लिए खास इमोजी के बारे में ट्विटर से ट्वीट करके जानकारी दी गई है।

10 भारतीय भाषाओं में कर पाएंगे Twitter से दिवाली विश-
Twitter ने दिवाली विश के लिए खास हैशटैग भी पेश किए हैं। इसमें यूज़र्स दस भारतीय भाषाओं में दिवाली की शुभकामनाएं दे पाएंगे। इसकी मदद से आप आसानी से अपने दोस्तों को, रिश्तेदारों और सगे संबंधियों को मैसेज भेज पाएंगे। बता दें कि, Twitter की तरफ से साल 2015 में पहली दिवाली इमोजी लॉन्च किया गया था। कंपनी तभी से हर साल दीवाली के लिए खास इमोजी जारी करती रही है। 

यह हैशटैग्स कुछ इस प्रकार हैं-

  • #शुभदीपावली,
  • #શુભદિવાળી,
  • #शुभदीपावळी,
  • #শুভদীপাবলি,
  • #ਦਿਵਾਲੀਮੁਬਾਰਕ,
  • #ଶୁଭ ଦୀପାବଳି,
  • #దీపావళిశుభాకాంక్షలు,
  • #தீபாவளிநல்வாழ்த்துக்கள்,
  • #ದೀಪಾವಳಿಹಬ್ಬದಶುಭಾಷಯಗಳು,
  • #ദീപാവലിആശംസകള്‍.

सकारात्मक बदलाव के लिए ट्विटर ने किया प्रोत्साहित-
 Twitter India ने जो दिवाली स्पेशल इमोजी और हैशटैग पेश किए हैं, उससे लोगों को सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। इसके लिए ट्विटर ने #LightUpAlife हैशटैग को जारी किया गया है। Twitter की ओर से जारी ट्वीट में 2020 की दिवाली में एक जिंदगी रोशन करने का भी संदेश दिया गया है।