Vodafone Idea सहित तीन कंपनियां महिलाओं की सुरक्षा के लिए लॉन्च करेंगी MyAmber ऐप

Loading

Vodafone Idea फाउंडेशन, NASSCOM फाउंडेशन, सेफ्टी ट्रस्ट और यूएन विमेन आज भारत में MyAmber ऐप लॉन्च करेंगे। यह सभी कंपनियां एक साथ मिलकर महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए इस ऐप को लॉन्च कर रही हैं। यह ऐप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषों में उपलब्ध होगा। 

ऐप के फायदे:- 

  • नासकॉम फाउंडेशन ने सैफ्टी ट्रस्ट के कंटेंट के साथ मिलकर इस ऐप को महिलाओं की सेफ्टी को मध्यनज़र रखते हुए डिज़ाइन और विकसित किया है। यह यूएन विमेन के साथ काम कर रहा है ताकि पूरे देश में ज़्यादा से ज़्यादा महिलाओं को इस ऐप की जानकारी मिल सके और इसे डाउनलोड कर इस्तेमाल में ला सकें।
  • MyAmber ऐप की मदद से महिलाएं देशभर में ज़रूरी हेल्पलाइन नंबर को डायल कर पाएंगी, साथ ही वें सर्विस प्रोवाइडर्स तक भी आसानी से पहुंच पाएंगी।
  • इस ऐप की के ज़रिए महिलाओं तक क़ानूनी सहायता पहुंचाई जा सकती है। इसके अलावा MyAmber ऐप से महिलाओं को स्टेप-बाय-स्टेप रिस्क असेसमेंट टूल के ज़रिए उनकी मौजूदा स्थिति से निपटने में मदद करेगा।
  • MyAmber ऐप सेक्सुअल आधार पर भेदभाव के खिलाफ जागरुक करने के अलावा महिलाओं को मदद करने वाली सपोर्ट सर्विसेज ऑफर करता है। जिससे महिलाएं बिना किसी डर के अपनी शिकायत दर्ज करा पाएंगी।