काम नहीं कर रहा था YouTube, यूज़र्स घंटों रहे परेशान

Loading

दुनियाभर के YouTube उपयोगकर्ताओं को आज यानी गुरुवार सुबह से YouTube पर लगभग एक-दो घंटे से अधिक समय तक काम नहीं करने से परेशानी हुई। इसमें लोगों को वीडियो देखने में या किसी चीज़ को सर्च करने में समस्या हो रही थी। अगर वे कोई भी वीडियो देखने की कोशिश कर रहे हैं तो उन्हें एक एरर मैसेज मिल रहा है। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र अमेरिका से YouTube टीवी में भी समस्या होने की सूचना मिली थी। 

जिसके बाद YouTube ने सुबह 7:43 बजे एक ट्वीट कर जानकारी दी है कि अब इस समस्या को फिक्स कर दिया गया है। ट्वीट में YouTube ने लिखा है कि “हम वापस आ गए – रुकावट के लिए हमें बहुत खेद है। हर तरह की समस्या को सभी उपकरणों के लिए फिक्स कर दिया गया है। हमारे साथ धैर्य रखने के लिए धन्यवाद।

जानकारी के लिए बता दें कि, YouTube ने ट्विटर पर लगभग 5.53 बजे ट्वीट कर कहा कि, “अगर आपको अभी YouTube पर वीडियो देखने में समस्या हो रही है, तो आप अकेले नहीं हैं – हमारी टीम को इस मुद्दे के बारे में पता है और हम यह फिक्स करने की कोशिश कर रहे हैं। हम किसी भी अपडेट के साथ यहां आएंगे।” जिसके बाद से ही ट्विटर पर #YouTube DOWN ट्रेंड कर रहा था। 

इसके अलावा यह भी खबर भी है कि Google Play Store भी आउटकम से प्रभावित था। एंड्रॉइड ऐप डाउनलोड किए जा सकते थे लेकिन इंस्टॉलेशन प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकती थी। Google टीवी कुछ समय के लिए ऑफ़लाइन भी था।