जलगांव. नसीराबाद में एक किसान की 5 बकरियां चोरी करने का मामला उजागर होने से मवेशी पालक किसानों में हड़कंप मच गया है। बकरी पानक किसान की शिकायत पर पुलिस ने दो संदिग्धों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार वशीउल्ला मोहम्मद रईस ४२ नसीराबाद ता. जलगांव के पास 6 बकरियां हैं, जिसका वह पालन पोषण करता है। हर दिन वे बकरियों को सुबह 10 बजे शहर में चरने के लिए छोड़ देते हैं और दोपहर 12 बजे घर लौटते हैं। हमेशा की तरह उन्होंने सुबह 10 बजे बकरियों को चराने के लिए छोड़ दिया। लेकिन देर रात तक बकरियां घर नहीं लौटीं, उन्होंने तलाश शुरू की, लेकिन कहीं भी बकरियां नहीं मिलीं।
वशीउल्लाह रईस की शिकायत पर सिटी पुलिस स्टेशन में चोरी का मामला संदिग्ध आरोपी अशोक भोई और अशोक छगन भोई के खिलाफ दर्ज किया गया है। मामले की अगली जांच पड़ताल हेड कॉन्स्टेबल गजानन देशमुख कर रहे।