BJP ने कृषि विधेयक का किया दूध से अभिषेक

Loading

नंदुरबार. केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि अधिनियम (Agricultural act) के समर्थन में नंदुरबार भाजपाइयों ने कृषि कानून (Agricultural laws) की एक प्रति का दूध से अभिषेक कर इस अधिनियम का विरोध करने वाली गठबंधन सरकार के खिलाफ आंदोलन किया।

भाजपा सांसद हिना गावित (BJP MP Hina Gavit) ने कहा की केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि विधेयक किसानों के हित में है। विपक्ष केवल विरोध करने के लिए विधेयक का विरोध कर रहा है और लोगों को गुमराह कर रहा है।

हिना गावित ने कहा जब महाराष्ट्र (Maharashtra) में कांग्रेस (Congress) और राकांपा (NCP) की सरकारें थीं, तब महाराष्ट्र कृषि सुधार अधिनियम (Agricultural reform act) लागू करने वाला देश का पहला राज्य था।  उस समय कांग्रेस और राकांपा सरकार ने इस कानून का समर्थन किया था, तो अब विरोध क्यों? केंद्र सरकार अब उन्हीं आदेशों का पालन कर रही है, जो कांग्रेस-राकांपा के शासन के दौरान राज्य में हुए थे। तो विरोध किस बात का है?इस मौके पर संसाद हीना गावित ,भाजपा जिल्हाध्यक्ष विजय चौधरी, युवा मोर्चा जिल्हाध्यक्ष हर्षल पाटील आदि उपस्थित थे।