किसानों के समर्थन में कांग्रेस का आंदोलन

Loading

शिरपुर. किसान विरोधी कृषि बिल के विरोध में देश भर के किसान दिल्ली में जमा होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिन्हें देशभर से भारी समर्थन मिल रहा है। यहां तहसील कांग्रेस व युवक कांग्रेस की ओर से किसानों के समर्थन में तहसील कार्यालय के सामने आंदोलन किया गया।

पंजाब हरियाणा के किसान कड़ाके की ठंड में केंद्र सरकार के किसान विरोधी बिल के विरोध में आंदोलन करने दिल्ली आ रहे थे। इस दरमियान किसानों को बीच रास्ते में ठंडे पानी की बौछारें, सड़कों पर बडे़-बडे़ गड्ढे खुदवाकर प्रताडि़त किया गया। बावजूद इसके किसान दिल्ली पहुंचकर अपना विरोध जता रहे हैं। 

तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

इन्हें समर्थन देने के लिए तहसील कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल की ओर से तहसील कार्यालय के सामने आंदोलन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। इस वक्त तहसील कांग्रेस के अध्यक्ष मनोहर पाटिल, रणजीत सिंह पावरा, अभिमन्यु पहलवान, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष पप्पू कुरैशी, ग्रामीण के अध्यक्ष गेंद्या पावरा, अरविंद पावरा, आसिफ भाई व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।