Controversy in old enmity killing a youth, four suspects arrested

Loading

जलगांव. पुरानी रंजिश (Old rage) के विवाद के चलते रविवार रात को शाहू नगर में अल्तमश शेख पर जानलेवा हमला कर हत्या (Murder) करने से जिले में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने सोमवार तड़के हत्या करने के आरोप में चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

जलगांव (Jalgaon) शहर के शाहू नगर इलाके में जलकी मिल के पास एक युवक का शव रात करीब 8 बजे मिला। प्रारंभिक संदेह यह था कि उसकी हत्या कर दी गई है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए थे,  जिसके चलते मृत्यु होने की आशंका जताई गई थी। मृतक की पहचान अल्तमश शेख शकील (22) के रूप में की गई है। युवक का शव मिलने के बाद, पुलिस ने जांच शुरू की और पता चला कि अल्तमश आठ दिन पहले एक मामले में जमानत पर रिहा हुआ था। पुरानी रंजिश के कारण 4 लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी, इस तरह का प्राथमिक अंदाज पुलिस ने व्यक्त किया है। अल्तमश पेशे से निर्माण मजदूर था।

अंडापाव गाडीवर झाला होता वाद परिवारिक सूत्रों ने जानकारी दी है कि एक माह पहले अंडा पाव ठेला गाड़ी पर उसके बेटे का विवाद हुआ था, जिसमें अल्तमश से मारपीट हुई थी और इस मामले में अल्तमश पुलिस हिरासत की हवा खाकर जेल से बाहर आया था। परिवार ने सन्देह जताया है कि किसी गाड़ी वाले ने अल्तमश को मौत के घाट उतारा है।

मृतक युवक के पिता गोलानी मार्केट में फायर ब्रिगेड कार्यालय के पास एक गैरेज में काम करके अपना जीवन यापन करते हैं।  सिटी थाना इंस्पेक्टर धनंजय यरुले और क्राइम स्क्वॉड के जवान घटनास्थल पर पहुंचे। देर रात सहायक पुलिस अधीक्षक कुमार चिंथा ने घटनास्थल का दौरा किया और निरीक्षण किया। पुलिस ने डेढ़ बजे के करीब 4 संदिग्धों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।