• घटना की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Loading

जलगांव. 38 वर्षीय डॉक्टर की आत्महत्या से चिकित्सा क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम कराने के लिए ज़िला अस्पताल में भेजा है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार महाबल क्षेत्र निवासी डॉ। विद्याधर लीलाधर पाटिल ने शुक्रवार की सुबह आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

डॉक्टर विद्याधर अकेले घर में रहते थे। 2 दिन से उनका मोबाइल बंद था। इस दौरान उन्होंने घर का प्रवेश द्वार भी बंद कर रखा था। शंका होने पर परिजनों ने शुक्रवार की सुबह जाकर मकान का दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए। डॉक्टर विद्याधर फांसी पर झूलते दिखाई दिये। इस मामले की जानकारी रामानंद नगर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल भेजा। मिली जानकारी के अनुसार डॉ। विद्याधर पाटिल का तबादला जलगांव जिला अस्पताल में हुआ था। वे 108 एंबुलेंस पर डॉक्टर थे। इस तरह आत्महत्या करने के रहस्य की जांच पड़ताल में पुलिस लगी है।