नवनिर्वाचित विधायक पटेल का सम्मान

Loading

धुलिया. भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने विधान परिषद उप चुनाव में विधायक अमरीश भाई पटेल के निर्वाचित होने पर शिरपुर में भाजपा द्वारा सम्मानित किया गया। धुलिया नंदुरबार स्थानीय निकाय मतदाताओं के माध्यम से महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अमरीश भाई पटेल ने महा विकास आघाड़ी के उम्मीदवार को पराजित कर बड़े अंतर से जीत हासिल की है।

अक्टूबर 19 में भाजपा में हुए थे शामिल

कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और विधान परिषद विधायक से इस्तीफा देने के बाद अक्टूबर 2019 में वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। बीजेपी से उन्होंने एक बार फिर विधान परिषद चुनाव जीता। इस मौके पर अमरीशभाई पटेल को विधायक काशीराम पावरा, भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश सदस्य बबनराव चौधरी शिरपुर तालुकाध्यक्ष किशोर माली, शहराध्यक्ष हेमंत पाटिल, अरुण धोबी, जिला सचिव चंद्रकांत पाटिल, संजय आसापुरे, कोषाध्यक्ष आबा धाकड, भाजपा तालुका उपाध्यक्ष भास्कर बोरसे, तालुका सचिव सुनील चौधरी, शहर महासचिव महेंद्र पाटिल, शहर उपाध्यक्ष प्रशांत चौधरी, अल्प संख्यंक मोर्चा जिला महासचिव मुबीन शेख, भटक्या विमुक्त आघाड़ी  उपाध्यक्ष बापू लोहार, युवा मोर्चा शहराध्यक्ष विक्की चौधरी, राधेश्याम भोई, रविंद्र भोई, जितेंद्र पाटिल, अविनाश शिंपी, रफीक तेली, लोटन पाटिल, सतीश गुजर, राजूलाल मारवाडी, गोपाल मारवाड़ी आदि पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।