बदमाशों ने फूंकी बाइक, मामला दर्ज

Loading

जलगांव. अज्ञात बदमाशों ने तड़के करीब 3 बजे शिवाजी नगर के धनाजी काले इलाके में एक दोपहिया वाहन में आग लगा दी।  इस संबंध में शहर के पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार विनोद संभाजी पाटिल की बाइक एमएच 19 सीटी 0529 को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने  तड़के पेट्रोल डाल कर आग लगा दी।

जांच में जुटी पुलिस

आसपास के नागरिकों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। इस दौरान बाइक जलकर राख हो गई। विनोद पाटिल की शिकायत पर शहर पुलिस स्टेशन में अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अगली जांच पड़ताल हेड कॉन्स्टेबल संजय झाल्टे कर रहे हैं।