पार्टी संगठन में ओबीसी सेल महत्वपूर्ण : रवींद्र पाटिल

  • कार्यकर्ताओं के साथ की समीक्षा बैठक

Loading

जलगांव. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ओबीसी सेल जलगांव जिला पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक ज़िला अध्यक्ष म्हणून एडवोकेट रवींद्र भैय्या पाटिल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. इस मौके पर उत्तर महाराष्ट्र निरीक्षक एडवोकेट सचिन आवटे सहित निरीक्षक गिरीश भांबरे जलगांव जिला अध्यक्ष, उत्तर महाराष्ट्र प्रभारी उमेश नेमाडे  राष्ट्रवादी जिला समन्वयक विकास पवार जलगांव महानगराध्यक्ष अभिषेक पाटिल युवक जिलाध्यक्ष रवींद्र नाना पाटिल मंच पर विराजमान थे.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटिल के आदेश पर ओबीसी सेल प्रांताध्यक्ष ईश्‍वर बालबुधे ने महाराष्ट्र में  विभाग निहाय समीक्षा बैठक विभाग  प्रभारी, विभाग निरीक्षक, नियुक्त कर जलगांव जिले की समीक्षा बैठक आयोजित की गई.  विभाग की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए थे.

लोस, विस सहित अन्य चुनावों की समीक्षा

इस बैठक में, लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव, तालुका अध्यक्ष के कार्यों की समीक्षा की गई. तालुका के छात्रों की छात्रवृत्ति में समस्या ओबीसी की समस्याएं किसान प्रश्न ग्राम पंचायत प्रश्न पार्टी सदस्य पंजीकरण अभियान आदि विषयों की समीक्षा निरीक्षक ने किया है. आवटे ने कार्यकर्ताओं को सुझाव दिया कि संगठनात्मक उपायों का खाका तैयार कर  पार्टी के विचारों को जनजन तक पहुंचाने का कार्य करें. जिलाध्यक्ष रवींद्र भैय्या पाटिल ने  कहा किओबीसी सेल पार्टी संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पार्टी के सभी तालुका अध्यक्ष ओबीसी कार्यकारिणी के माध्यम से ओबीसी समुदाय के वर्गों के लोगों को शामिल करना चाहिए और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करें.

उपस्थित पार्टी कार्यकर्ता

इस अवसर पर जलगांव महानगर अध्यक्ष कौसर काकर पाचोरा तालुका अध्यक्ष सीताराम पाटिल भुसावल तालुका अध्यक्ष विशाल कोलते जलगांव तालुका अध्यक्ष मधुकर पाटिल मुक्ताईनगर तालुकाध्यक्ष साहेबराव पाटिल रावेर तालुका अध्यक्ष सुनील कोंडे यावल तालुका अध्यक्ष निवृत्ति धांडे जामनेर तालुकाध्यक्ष राजू नाईक धरणगांव तालुका अध्यक्ष अनिल पाटिल अमलनेर तालुका अध्यक्ष भगवान पाटिल  भुसावल शहराध्यक्ष निलेश कोलते  सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.