महाराष्ट्र के शुभम को मिली एप्पल कंपनी में नियुक्ति

Loading

शिरपुर. आर.सी. पटेल एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित आर. सी.  पटेल कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस के छात्र शुभम पाटिल को बहुराष्ट्रीय एप्पल (Apple) कंपनी में सॉफ्टवेयर टेस्टिंग एसोसिएट के रूप में चयनित किया गया है। उसे वार्षिक वेतन 2.80 लाख रुपये का पैकेज मिला है। इस तरह की जानकारी कॉलेज के प्राचार्य डी. आर. पाटिल ने दी।

2400 विद्यार्थी हुए थे शामिल

मल्टीनेशनल कंपनी Apple ने बैंगलोर में ऑफ-कैम्पस ड्राइव लिया। यह प्रक्रिया 4 राउंड की थी। पूरे भारत के 2400 से अधिक छात्रों ने इसमें भाग लिया। इसमें 85 छात्रों का चयन किया गया, जिसमें से एक आर. सी. का विद्यार्थी भी शामिल है। शुभम महाराष्ट्र राज्य का एकमात्र छात्र है, जिसे 2.80 लाख रुपये का पैकेज मिला है। उसे प्रशिक्षण प्लेसमेंट अधिकारी प्रा. सपना येशी द्वारा निर्देशित किया गया था।

शुभम के इस सफल चयन पर पूर्व मंत्री तथा विधायक अमरीशभाई पटेल, आर. सी. पटेल एज्युकेशनल ट्रस्ट अध्यक्ष भूपेश पटेल, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. डी.आर. पाटिल, उप प्राचार्य डॉ. ए.एम. पाटिल, डॉ. आर.डी. जाधव, आदि ने सराहना की है।