वाहन ने पुलिस कर्मी को उड़ाया, एक जवान घायल

Loading

जलगांव. मां से मिलने आ रहे पुलिस कर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई और एक अन्य पुलिस कर्मी इस हादसे में बुरी तरह से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवकर कॉलेज के सामने तड़के करीब 5।30 बजे दुपहिया वाहन दुर्घटना में शिरडी से लौट रहे एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। एक अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सागर रमजान तडवी  पुलिस लाइन, जिला पेठ के रामानंदनगर पुलिस स्टेशन में तैनात थे।  कुछ महीने पहले वे शिरडी मंदिर में तैनात हुए थे। 

हर हफ्ते मां से मिलने आते थे जलगांव

वह अपनी मां से मिलने के लिए हर हफ्ते जलगांव आते थे। सागर ताडवी पुलिस कर्मी संतोष बोरसे के साथ कल रात लगभग 12 बजे  दोपहिया वाहन पर जलगांव के लिए रवाना हुए थे। सुबह करीब 5।30 बजे जलगांव-शिरसोली रोड पर देवकर मेडिकल कॉलेज के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सागर तडवी की मौके पर ही मौत हो गई।

घायल का चल रहा इलाज

जबकि उसका साथी संतोष बोरसे गंभीर रूप से घायल हो गया।  घायल बोरसे पुलिस कर्मी को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जबकि मृतक सागर तडवी के शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिये जिला अस्पताल लाया गया। मामले की जांच पड़ताल पीएसआय रामकृष्ण पाटिल कर रहे हैं।