विनोद पगारिया बने भाजपा शहर उपाध्यक्ष

  • व्यापारी प्रकोष्ठ पर राजेंद्र शर्मा की नियुक्ति

Loading

साक्री. तहसीलाध्यक्ष वेडू सोनवने और शहराध्यक्ष कल्याण भोसले ने भाजपा की तहसील कार्यकारिणी में शहर के उपाध्यक्ष पद पर विनोद पगारिया और व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष पद पर राजेंद्र शर्मा की नियुक्त की है. शहर के सरकारी रेस्ट हाउस में इस उपलक्ष्य में भाजपा के पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई.

पार्टी के जिलाध्यक्ष नारायण पाटिल के निर्देश पर शहर कार्यकारिणी में उक्त दोनों को चुना गया. उन्हें प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र दिया गया. पार्टी के तहसीलाध्यक्ष वेडू सोनवणे, जिला महासचिव शैलेन्द्र अजैगे, शहराध्यक्ष कल्याण भोसले, मंडल उपाध्यक्ष राकेश दहिते, दीपक, योगेश चौधरी, राकेश अहिरराव, नमो फाउंडेशन के योगेश भामरे, महेंद्र नेरकर,  विनोद पाटील, बंडू चालसे, विजय पारख, विजय, प्रकाश, पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे.