जिले में केंद्रीय मंत्रियों को घुसने नहीं देंगे

  • विधायक अनिल पाटला ने दी चेतावनी

Loading

जलगांव. किसानों के आंदोलन को समर्थन करने के लिए जलगांव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों का विरोध किया। इस अवसर पर किसानों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा गया। उपस्थितों को संबोधित करते हुए विधायक अनिल पाटिल ने कहा कि केंद्र सरकार की किसान दमनकारी नीतियों का विरोध किया जाएगा।

जब तक इस कानून को निरस्त नहीं किया जाता, तब तक ज़िले में केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को आने नहीं देंगे और उनका कड़ा विरोध किया जाएगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के आंदोलन में विधायक अनिल भाईदास पाटिल ने कहा कि केंद्र द्वारा पारित नए कृषि कानून किसानों के लिए हानिकारक हैं।

इन नए कृषि कानून से किसानों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।  इस कारण एनसीपी इन कानूनों का विरोध कर रही है और आंदोलन कारी किसानों का समर्थन कर रही है। विधायक अनिल पाटिल ने यह भी चेतावनी दी कि केंद्र सरकार इन कानूनों को रद्द नही करेगी तो  केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को सड़कों पर घूमने नहीं दिया जायेगा।