File Photo
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली. गोवा पुलिस (Goa Police Recruitment 2021) कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के साथ विभिन्न पदों पर कुल 1097 वैकेंसी निकली है। इसमें कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के अलावा ये पद सर्चर, फोटोग्राफर, लैबरोटरी टेक्नीशियन, स्टेनोग्राफर और लोवर डिवीजन क्लर्क पदों पर भर्ती होनी है। इच्छुक कैंडिडेट्स 30 अप्रैल 2021 तक ऑफलाइन अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को गोवा पुलिस की वेबसाइट citizen.goapolice.gov.in पर जाना होगा।  

    पदों का विवरण

    कुल पद 1097

    • पुलिस कांस्टेबल- 857कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के साथ विभिन्न पदों पर 
    • पुलिस सब इंस्पेक्टर- 145
    • लोवर डिवीजन क्लर्क- 34
    • पुलिस कांस्टेबल (वायरलेस मैनेजर)- 29
    • पुलिस कांस्टेबल (बैंड मैन)- 11
    • स्टेनोग्राफर- 10
    • असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (वायरलेस ऑपरेटर)- 06
    • लैबरोटरी टेक्नीशियन- 02
    • सर्चर- 01
    • फोटोग्राफर-01
    • पुलिस कांस्टेबल (मास्ट लस्कर)-01

    योग्यता

    पुलिस सब इंस्पेक्टर– 12वीं पास होने के साथ सिक्योरिटी एव इनवेस्टिगेशन टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा

    पुलिस कांस्टेबल– 10वीं पास

    असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (वायरलेस ऑपरेटर)– 12oवीं पास होने के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा

    फोटोग्राफर– 12वीं पास होने के साथ फोटोग्राफी में डिप्लोमा और तीन साल का अनुभव

    पुलिस कांस्टेबल बैंड मैन- 10वीं पास होने के साथ म्युजिकल नोट्स लिखने, गाने और पढ़ने का अनुभव

    लैबरोटरी टेक्नीशियन- साइंस में डिग्री

    पुलिस कांस्टेबल मास्ट लस्कर और कांस्टेबल वायरलेस मैनेजर– 12वीं पास होना चाहिए

    स्टेनोग्राफर– 10वीं पास होने के साथ एआईसीटीई से डिप्लोमा व कंप्यूटर का ज्ञान

    लोवर डिवीजन क्लर्क– 10वीं पास होने के साथ डिप्लोमा व कंप्यूटर का ज्ञान

    आयु सीमा

    • पुलिस सब इंस्पेक्टर- 20 से 28 वर्ष
    • पुलिस कांस्टेबल- 18 से 28 वर्ष
    • पुलिस कांस्टेबल मास्ट लस्कर- 18 से 22 वर्ष
    • अन्य- अधिकतम 45 वर्ष

    शारीरिक मापदंड

    पुलिस सब इंस्पेक्टर

    • पुरुष- न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर, सीना बिना फुलाए 80 और फुलाने के बाद 85 सेंटीमीटर
    • महिला- न्यूनतम लंबाई- 157 सेंटीमीटर, वजन कम से कम 42 किलोग्राम

    पुलिस कांस्टेबल

    • पुरुष की न्यूनतम लंबाई 167 सेंटीमीटर, महिला की 157 सेंटीमीटर

     सैलरी 

    1. पुलिस सब इंस्पेक्टर- पे मैट्रिक्स लेवल-06 (35400-112400)
    2. पुलिस कांस्टेबल- पे मैट्रिक्स लेवल-02 (19900-63200)
    3. असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर- पे मैट्रिक्स लेवल-04 (25500-81100)
    4. फोटोग्राफर- पे मैट्रिक्स लेवल-02 (19900-63200)
    5. लैबरोटरी टेक्नीशियन- पे मैट्रिक्स लेवल-04 (25500-81100)
    6. पुलिस कांस्टेबल बैंड मैन- पे मैट्रिक्स लेवल- 02 (19900-63200)
    7. पुलिस कांस्टेबल मास्ट लस्कर- पे मैट्रिक्स लेवल-02 (19900-63200)
    8. पुलिस कांस्टेबल वायरलेस मैनेजर- पे मैट्रिक्स लेवल- 02 (19900-63200)
    9. स्टेनोग्राफर- पे मैट्रिक्स लेवल-04 (25500-81100)
    10. लोवर डिवीजन क्लर्क- पे मैट्रिक्स लेवल- 02 (19900-63200)