Good News : स्वास्थ्य विभाग में 17 हजार पदों की भर्ती

Loading

मुंबई. कोरोना के चलते राज्य आर्थिक संकट में है। इसलिए राज्य सरकार ने सरकारी नौकर भर्ती पर रोक लगा दी है। हालांकि राज्य में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पतालों में कर्मचारी, डॉक्टर कम पड़ने लगे है। इसलिए राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ी संख्या में भर्ती करने का फैसला किया है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दी है। 

कोरोना महामारी के कारण सरकार ने अपना पूरा ध्यान स्वास्थ्य यंत्रणा पर लगा दिया है। स्वास्थ्य विभाग में कई दिनों से रिक्त पद है। अब इसे भरने का निर्णय सरकार ने लिया है। सराकर के इस निर्णय से हजारों युवक, युवतियों को नौकरी का अवसर मिलेगा। 

स्वास्थ्य विभाग ने कुल 17 हजार रिक्त पदों की भर्ती करने का निर्णय लिया है। 

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों की भर्ती करने का फैसला लिया गया है। साथ ही चिकित्सा शिक्षा और महापालिका अस्पताल में रिक्त पदों की भर्ती करने के संबंध में मुख्यमत्री उद्धव ठाकरे के साथ चर्चा की जाएगी। 

इन पदों की होगी भर्ती
इस भर्ती संबंध में स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने निर्देश दिए है की, किसी भी हालत में एक भी पद रिक्त नहीं होना चाहिए। इस भर्ती में स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पद भरे जायेंगे।
डॉक्टर वर्ग 1
डॉक्टर वर्ग 2
नर्स
कार्यालय कर्मचारी
क्लर्क
वार्ड बॉय
सुरक्षा गार्ड
सफाई कर्मचारी
इसके आलावा विभिन्न पदों के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।

टोपे ने बताया कि, ससून अस्पताल में 500 पद रिक्त है। जो पद रिक्त है उस पद पर बढ़ती होनी चाहिए। नौकर भर्ती के लिए हर संभव प्रयास करे। जहां भर्ती नहीं होती है वहां संबंधित सचिवों ने कार्रवाई कर सभी रिक्त पद भरे जाने चाहिए। स्वास्थ्य विभाग में लगभग 20 से 25 हजार रिक्त पद है और यह सभी पदों की तुरंत भर्ती की जाएगी। इसलिए किसी भी हालत में कोई भी पद रिक्त नहीं रहना चाहिए। ऐसे निर्देश टोपे ने दिए है।