IBPS : RRB ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां करें चेक

Loading

नई दिल्ली. इन्स्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन, आईबीपीएस (Institute of Banking Personnel Selection, IBPS) ने आरआरबी क्लर्क प्रिलिम्स 2020 (IBPS RRB Clerk Prelims 2020) का एडमिट कार्ड रिलीज़ कर दिया है। जानकारी हो कि, ईबीपीएस आरआरबी क्लर्क या ऑफिस असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा (IBPS RRB Clerk or Office Assistant preliminary examination) 19 सितंबर को आयोजित की गई है। 

यहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

कैंडिडेट्स रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए अपना एडमिट कार्ड IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा से संबंधित सारी जानकारी एडमिट कार्ड पर दी गई है। आरआरबी पीओ के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जा चूका है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार 99.2 फीसदी कैंडीडेट्स को उनकी सुविधा अनुसार सेंटर दिया गया है। 

 ऐसे करें डाउनलोड

  •  आधिकारिक वेबसाइट  ibps.in  पर जाएं।
  • होम पेज पर एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • – नए विंडो पर पूछी गई जानकारी देकर सब्मिट करें।
  • – अब आपका एडमिट कार्ड दिखेगा. इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

एडमिट कार्ड 26 सितंबर तक कर पाएंगे डाउनलोड 

कोविड-19 महामारी के चलते इस बार बेसिट डिटेल के साथ-साथ जरुरी दिशा निर्देश जारी किया गया है। सभी कैंडीडेट्स निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़े।  एडमिट कार्ड डाउनलोड विंडो 26 सितंबर तक उपलब्ध होगी।