indian airforce
File photo

    Loading

    नई दिल्ली. भारतीय वायुसेना (Indian Air force) में ग्रुप एक्स और वाई एयरमैन पदों (Airmen Exam Syllabus) पर भर्ती परीक्षा 18 से 22 अप्रैल के बीच होगी। बता दें कि, इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी से 07 फरवरी के बीच ली गई थी। अब परीक्षा के लिए काफी कम दिन बचे हैं। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को एक बार सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के बारे में समझ लेना चाहिए। जिससे उन्हें तैयारी करने में दिक्कत ना हो।  

    एयरमैन परीक्षा का पैटर्न

    इंडियन एयरफोर्स में  ग्रुप एक्स (Indian Airforce Group X Exam) और वाई एयरमैन पदों की परीक्षा में कुल चार विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं।  जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री मैथ, रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस। ग्रुप एक्स की परीक्षा 70 अंकों की होती है। जिसके लिए 60 मिनट का समय दिया जाता है।  

    वहीं ग्रुप वाई का पेपर 50 अंकों का होता है। परीक्षा 45 मिनट की होती है। ग्रुप एक्स का सिलेबस 12वीं सीबीएसई बोर्ड के जैसा ही होता है। इसमें अंग्रेजी, फिजिक्स और गणित के सवाल पूछे जाते हैं। वहीं, ग्रुप वाई में अंग्रेजी, रीज़निंग एंड जनरल अवेयरनेस से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

    ग्रुप X का सिलेबस

    अंग्रेजी- अंग्रेजी विषय से कुल 20 प्रश्न पूछे जाते हैं।  ये प्रश्न कॉम्प्रिहेंशन, ग्रामर, नाउन, प्रोनाउन, वर्ब, होमोफोन्स, एंटोनिम्स, स्पेलिंग एरर, ईडियम-फ्रेजेस, वॉइस, मॉडल्स, क्लॉज, वर्ड फार्मेशन आदि से संबंधित होते हैं। 

    गणित- गणित से कुल 25 अंक के प्रश्न आते हैं।  ये प्रश्न त्रिकोणमिति, नंबर सिस्टम, बाईनोमल थ्योरम, लाइन, थ्री डी ज्योमेट्री, को-ऑर्डिनेट ज्योमेट्री, वेक्टर, प्रॉबबिल्टी, आंकड़े आदि से संबंधित होते हैं। 

    फिजिक्स- फिजिक्स विषय से भी 25 अंक के सवाल पूछे जाएंगे।  ये मेजरमेंट, काइनेमेटिक्स, लॉ ऑफ मोशन, एनर्जी, पॉवर, लॉ ऑफ अट्रैक्शन, फोर्स, ग्रेविटी, लॉ ऑफ फोर्स, मैटर, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेब्स, लाइट, ऑप्टिक्स, न्युक्लियस आदि टॉपिक पर होते हैं।

    Y ग्रुप का सिलेबस

    अंग्रेजी- इंग्लिश विषय से 20 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।  ये प्रश्न स्पेलिंग एरर, ईडियम-फ्रेजेस, वॉइस, मॉडल्स, क्लॉज़ेज़, वर्ड फार्मेशन, कॉम्प्रिहेंशन, ग्रामर, नाउन, प्रोनाउन, वर्ब, एंटोनिम, सिनोनिम आदि पर टॉपिक पर होते हैं। 

    रीजनिंग एवं जनरल अवेयरनेस : इससे कुल 30 अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं।  ये प्रश्न न्यूमेरिक सीरीज, डायरेक्शन, स्पीड ऐंड डिसटेंस, नंबर, रैंकिंग और समय अनुक्रम टेस्ट, डिक्शनरी अनुक्रम, समानता, नंबर कोडिंग, संख्या पहेली, रेशियो, प्रॉफिट लॉस, पर्सेंट से संबंधित होते हैं।  जबकि जनरल अवेयरनेस में करेंट अफेयर्स, इतिहास, व अन्य समसामायिक टॉपिक से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।