‘OLA’  इंजीनियर्स के लिए निकलेगा 1000 भर्तियां, जानें डिटेल

Loading

नई दिल्ली. कैब सर्विस कंपनी OLA (OLA cab service)  पुणे में एक नया प्रौद्योगिकी केंद्र खोलने जा रहा है। कंपनी जल्द ही कर्मचारियों के लिए कुछ महीनों के भीतर करीब 1,000 इंजीनियरों (Engineers) की वैकेंसी निकलेगा।  

देश में ओला का दूसरा प्रौद्योगिकी केंद्र

जानकारी के अनुसार नया केंद्र ओला के भारत और अन्य देशों में कारोबार के लिए आवश्यक प्रौद्योगिकी समाधान में सहयोग करेगा। ओला के प्रवक्ता ने इस बारे में इस बारे में संपर्क किए जाने पर ब्योरा देने से इनकार किया, परंतु  इस योजना से संबंधित एक व्यक्ति ने बताया कि पुणे केंद्र इस तिमाही के अंत तक चालू हो जाएगा। गैरलाब हो कि, ओला का देश में यह दूसरा प्रौद्योगिकी केंद्र होगा, इसका पहला केंद्र बेंगलुरु में स्थित है। 

कुशल 1,000 लोगों को मिलेगी नौकरी

 व्यक्ति ने बताया कि इस केंद्र में तीन साल में प्रौद्योगिकी में कुशल 1,000 लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है। ओला के 4,000 कर्मचारी हैं। इसमें 1,500 के करीब इंजीनियर हैं। ओला ने पिछले साल जून में अमेरिका में सान फ्रांसिस्को बे इलाके में एक उन्नत प्रौद्योगिकी केंद्र शुरू किया था।