Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: देश आज करगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) की 22वीं सालगिरह मना रहा है। भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है। भारतीय सशस्त्र बलों ने 26 जुलाई, 1999 को पाकिस्तान को हराया था। यह जंग मई के माह में शुरू हुई थी जब पाकिस्तानी सेना ने घुसपैठ कर कई भारतीय इलाकों पर कब्जा कर लिया था। अपने पराक्रम और बहादुरी से भारत के जवानों ने पाकिस्तानी सेना को आखिरकार जुलाई माह में हार का स्वाद चखा दिया। इस युद्ध में देश के कई जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान कर दिया था। तभी से ऑपरेशन विजय में भाग लेने वाले जवानों की वीरता को याद करते हुए हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन करगिल के द्रास में स्थित वॉर मेमोरियल पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन होता है। ऐसे में बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार वीर जवानों को याद कर रहे हैं।

     आपको बता दें ऐसा कहा जाता है बटालिक सेक्टर का इलाका बहुत कठिन था और दुश्मन कहीं ज्यादा मजबूती से घुसा हुआ था। नियंत्रण की लड़ाई में लगभग एक महीना लग गया। हावी ऊंचाइयों पर आर्टिलरी ऑब्जर्वेशन पोस्ट (ओपी) स्थापित किए गए थे और तोप के गोले दिन-रात दुश्मन पर लगातार गिराये गये थे। 21 जून 1999 को प्वाइंट 5203 पर पुनः कब्जा कर लिया गया और 6 जुलाई 1999 को खालूबर को भी पुनः प्राप्त कर लिया गया।

    ऐसा कहा जाता है कि कारगिल संघर्ष के दौरान भारतीय तोपखाने ने 250,000 से अधिक गोले, बम और रॉकेट दागे थे? रोजाना 300 तोपों के मोर्टार और एमबीआरएल से लगभग 5,000 तोपखाने के गोले, मोर्टार बम और रॉकेट दागे जाते थे।