File Photo
File Photo

Loading

पति का हमेशा साथ और उनकी लंबी आयु की चाह में महिलाओं द्वारा करवा चौथ का पर्व किया जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चन्द्रमा को देख अपने पति के हाथ से ही अपना व्रत खोलती हैं। इस दिन सुहागन हर तरह का श्रृंगार करती हैं। इस दिन मेहंदी लगाने का भी अपना एक अलग ही महत्व है। इसे लगाकर आपका श्रृंगार पूरा माना जाता है। तो आइए जानते हैं मेहंदी के कुछ खास डिज़ाइन्स को…

बेल मेहंदी डिज़ाइन:

बहुत सी महिलाओं के पास समय की कमी होती है। तो वह महिलाएं अपने हाथों में बेल डिज़ाइन वाली मेहंदी लगा सकती हैं। यह दिखने में जितनी सिंपल होती हैं उतनी ही खूबसूरत भी होती हैं। 

ब्राइडल मेहंदी डिज़ाइन:

अगर आप नई-नवेली दुल्हन हैं या आपको भरे हाथों वाली मेहंदी लगाना पसंद हैं तो आप ब्राइडल वाली मेहंदी की डिज़ाइन लगा सकती हैं। यह हाथों में बेहद रजती हैं। 

क्रिस-क्रॉस मेहंदी डिज़ाइन:

अगर आप काम समय में बेहद अच्छी और भरी भरी मेहंदी लगाना चाहती हैं तो आप क्रिस-क्रॉस मेहंदी लगाएं। 

डबल शेड टोन मेहंदी डिज़ाइन:

इस डिज़ाइन की मेहंदी आज कल काफी ट्रेंड में है। इसमें शेडिंग टेक्नीक के लिए डार्क और लाइट कलर की मेहंदी का इस्तेमाल किया जाता है।

ट्रेडिशनल मेहंदी डिज़ाइन:

करवाचौथ के मौके पर आप ट्रेडिशनल वाली मेहंदी डिज़ाइन लगाएं। यह आपको एक बेहतर लुक देगी। 

अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन:

जिन महिलाओं को भरे हाथ वाली मेहंदी लगाना पसंद नहीं होता वह महिलाएं अरेबिक डिज़ाइन वाली मेहंदी लगा सकती हैं।