आइसोलेशन सेंटर’ को 5 लाख का जनरेटर दिया जाएगा भेंट

Loading

  •  राजकुमार यशराजराजे के जन्मदिन पर छत्रपति शाहू महाराज की घोषणा

कोल्हापुर. शहर में कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए स्थापित आइसोलेशन सेंटर को छत्रपति शाहू महाराज ने अपने पोते राजकुमार यशराजराजे के जन्मदिन पर एक 5 लाख रुपयों का जनरेटर भेंट करने की घोषणा की. इस कोविड सेंटर में बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से रहे, इस उद्देश्य से यह जनरेटर भेंट किया गया जाएगा.

पूर्व विधायक मालोजी राजे छत्रपति ने अपने पुत्र राजकुमार यशराजराजे का जन्मदिवस मनाने की बजाय कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए 1 हजार सैनिटाइजर की बोतलें, 1 हजार मास्क, 500 फेस शील्ड, 250 पीपीई किट और 50 गाऊन महापालिका को भेंट किए. यह भेंट महापौर निलोफर आजरेकर और आयुक्त डॉ. मल्लिनाथ कलशेट्टी ने स्वीकार की. न्यूज पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में छत्रपति शाहू महाराज, पूर्व विधायक मालोजीराजे छत्रपति, यशराजराजे छत्रपति, महापौर निलोफर आजरेकर तथा आयुक्त डॉ. मल्लिनाथ कलशेट्टी, उपमहापौर संजय मोहिते, नगरसेवक अर्जुन माने, राजारामगायकवाड, रत्नेश शिरोलकर, उद्योजक तेज घाटगे, प्रवीण इंगले, प्रवीणसिंह घाटगे, अशपाक आजरेकर आदि उपस्थित थे. कोरोना संक्रमण रोकने की इस लड़ाई में राजघराने की ओर से की गई यह मदद काफी अनमोल है, ऐसा मंतव्य महापौर आजरेकर और आयुक्त डॉ. कलशेट्टी ने दिया तथा राजघराने के आभार प्रकट किए.

इस समय छत्रपति शाहू महाराज ने कोल्हापुर शहर में कोरोना संक्रमण की स्थिति और किए जाने वाले उपायों के संदर्भ में विस्तार से जानकारी प्राप्त की. आने वाले समय में और भी अगर कोई जरुरत पड़ेगी तो दी जाएगी. कोविड सेंटर में बिजली आपूर्ति सुचारु रहें, इसके लिए 5 लाख रुपयों का जनरेटर भेंट किया जाएगा, ऐसी घोषणा इस समय उन्होंने की.