Meet Rajya Sabha member Yuvraj Sambhaji Raje Chhatrapati in Navbharat e-charcha-today at 6 pm

नागपुर में नवभारत ने e चर्चा का सत्र शुरू किया है। इस चर्चा सत्र में आज छत्रपति शिवाजी और राजर्षि शाहू महाराज के 13 वें वंशज और बीजेपी से राज्यसभा सदस्य युवराज संभाजी राजे छत्रपति मौजूद रहने वाले है।

Loading

कोल्हापुर. नागपुर में नवभारत ने e चर्चा का सत्र शुरू किया है।  इस चर्चा सत्र में आज छत्रपति शिवाजी और राजर्षि शाहू महाराज के 13 वें वंशज और बीजेपी से राज्यसभा सदस्य युवराज संभाजी राजे छत्रपति मौजूद रहने वाले है। युवराज संभाजी राजे छत्रपति आज शाम 6 बजे नवभारत के फेसबुक पेज ( https://www.facebook.com/enavabharat) पर लाइव रहेंगे। इस चर्चा सत्र में युवराज संभाजी राजे छत्रपति ‘‘कोविड के पश्चात: प्रशासनिक चुनौतियाँ’ इस विषय पर बात करने वाले है।  तो आइये जानते है युवराज संभाजी राजे छत्रपति के बारे में कुछ खास बाते।  

युवराज संभाजी राजे छत्रपति शिवाजी महाराज की 13वीं पीढ़ी से आते हैं। उन्होंने कोल्हापुर से MBA किया है। वही, राजनीति में कदम रखने से पहले संभाजी राजे छत्रपति ने काफी समय तक सामाजिक कार्यो से जुड़े हुई है।  बता दे कि, महाराष्ट्र में वह बेहद लोकप्रिय नेता है। कई लोग उन्हें ‘महाराज’ कहकर भी बुलाते है। युवराज संभाजी राजे छत्रपति को गाड़ियों के काफी शौक़ीन है। उनके पास कई रॉयल और लग्जरी गाड़ियाँ हैं। 

खास बात यह है कि अगर उन्हें अपने चाहने वालों से मिलना है तो वह, हेलिकॉप्टर तो कभी बुलेट से निकल जाते है। युवराज संभाजी राजे छत्रपति ने साल 2019 में कोल्हापुर से लोकसभा चुनाव लड़ा। वर्तमान में वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं।