कचरा बीनने गई थी महिला, जेसीबी ने किया महिला का सर धड़ से अलग

    Loading

    कोल्हापुर. कोल्हापुर महानगरपालिका (Kolhapur Municipal Corporation) के कसबा बावडा स्थित कचरा प्रकल्प (Garbage Project) में रविवार की सुबह कार्यरत जेसीबी (JCB) की मार लगने से कबाड़ इक्कठा करनेवाली एक महिला का सर उसके धड़ से अलग हो गया। तकरीबन एक घंटे तक कचरे में ढूंढने के बाद महिला का सर पुलिस को मिल पाया। इस दर्दनाक घटना की जांच अब सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) की सहायता से शाहुपुरी पुलिस कर रही है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगल राजेंद्र दावणे नामक महिला मनपा कोल्हापुर के कसबा बावडा स्थित कचरा प्रकल्प पर कबाड़ जमा करने के लिए आई थी। वहीं पर जेसीबी की सहायता से कचरे की लेवल करने का काम जारी था। तभी जेसीबी का बकेट ऊपर से नीचे लाते समय जेसीबी ऑपरेटर को यह कबाड़ जमा करने वाली महिला दिखाई नहीं दी और बकेट की जोरदार मार इस महिला के गर्दन पर लगने से उसका सर शरीर से अलग हो गया। इस दरमियान कचरा हटाते समय जेसीबी की बकेट में लटकता महिला का बिना सर का शरीर देखते ही जेसीबी ऑपरेटर डर गया। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा और घबराकर उसने इस घटना की खबर शाहूपुरी पुलिस थाने को दी।

    सीसीटीवी के फुटेज देखकर पुलिस करेगी जांच

    खबर मिलते ही तत्काल शाहूपुरी पुलिस घटनास्थल पहुंची और उन्हें वहां महिला का शरीर मिला जिस पर सर नहीं था। कचरे में एक घंटे तक शोध मुहिम चलाने के बाद जाकर इस महिला का शरीर से अलग हुए सर को पुलिस ने ढूंढ निकाला और फिर महिला की डेड बॉडी को छत्रपति प्रमिलाराजे जिला सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया। इस घटना की जांच अब महानगरपालिका कचरा प्रकल्प में लगाए गए सीसीटीवी के फुटेज देखकर किए जाएंगे। शाहूपुरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।