मछली के तेल के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप, बीमारियों में है कारगर

हम सभी जानते हैं कि मछली खाने के बहुत से फायदे है परंतु क्या आप जानते हैं कि मछली का तेल भी हमारे स्वास्थ्य के लिए उतना ही लाभकारी है। ये गंभीर बीमारियों के साथ ही आपके आखों और बालों के लिए भी

Loading

हम सभी जानते हैं कि मछली खाने के बहुत से फायदे है परंतु क्या आप जानते हैं कि मछली का तेल भी हमारे स्वास्थ्य के लिए उतना ही लाभकारी है। ये गंभीर बीमारियों के साथ ही आपके आखों और बालों के लिए भी महत्वपूर्ण है। मछली का तेल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। तो आइये जानते है इसके और अन्य फायदों के बारे में ….. 

आंखों के लिए फायदेमंद

आंखों की रोशनी बढ़ाने में मछली का तेल बेहतरीन माना जाता है। बढ़ती उम्र के साथ यह आंखों की समस्याओं को कम करता है.

मस्तिष्क को रखे स्वास्थ्य

मछली के सेवन से  मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है और इससे  होने वाले विकारों से निपटने में सहायता मिलती है। मछली के तेल में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड  दैनिक जीवन में होने वाले तनाव को कम करता साथ ही आपकी याददाश्त को बढ़ता है।

शरीर को प्रदूषण से बचाए

आजकल भाग दौड़ भरी जींदगी में  स्वास्थ्य संबंधी कई समस्यांए होती है जिसमें फेफड़ो से संबंधी बीमारियां अधिक मात्रा में पाया जाने लगा है। मछली का तेल सेवन करने से आप प्रदूषण के प्रभाव से बच सकते है। मछली में पाया जाने वाला विटामिन-डी हमे कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।

बालों को बनाए स्वास्थ्य

आखों के साथ-साथ बालों के लिए भी मच्छी का तेल फायदेमंद होता हे। ओमेगा-3 फैटी एसिड आखों की रोशनी बढ़ाने के साथ ही बालों को घने और मजबूत बनाते है। इसके सेवन से  बाल चमकदार बनते है।

कैंसर से बचाए

आपको जानकर हैरानी होगी कि मछली का तेल कैंसर जैरी खतरनाक बीमारी से बचाने में मदद करती है,  इसमें 3 फैटी एसिड होता है। जो शरीर की कोशिकाओं का विकास करता है।  इसमें मौजूदा तत्व कोलन, प्रोस्टेट कैंसर और  ब्रेस्ट कैंसर से बचाते है।

डिप्रेशन से बचाए

मछली के तेल  में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड  मूड को ठीक करता है। ये हमे चिंता और  डिप्रेशन से राहत दिलाता है। इससे  डिप्रेशन और तनाव को खत्म किया जा सकता है।

ब्लड प्रेशर

मछली का तेल आपके ब्लड प्रेशर को कम करता है। इसमें मौजूद इकोसैपेंटेनोइक एसिड और डोकोसाहेक्सैनोइक एसिड  हृदय संबंधी बीमारियों से बचा सकते हैं।