धनतेरस में अपनी राशि के अनुसार करें खरीदारी, मिलेगा शुभ फल

Loading

धनतेरस (Dhanteras) 2020 का पर्व 13 नवंबर शुक्रवार को कार्तिक मास की कृष्ण की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाएगा। पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 8.02 से 9.25 तक लाभ व अमृत 9.25 से 10.48 तक रहेगा। शुभ का चौघडि़या दोपहर 12.11 से 13.34 तक रहेगा इस समय गादी बिछाने के लिए समय उत्तम है। 

धनतेरस पर भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। उन्हें चांदी पसंद है इसलिए इस दिन चांदी खरीदना शुभ होता है। पीतल भगवान धन्वंतरि से संबंधित धातु है, इसका खरीदना परिवार के अच्छे स्वास्थ्य का सूचक है। कुछ व्यापारी और लोग धनतेरस पर लोग सोना, चांदी, बर्तन, गाड़ी आदि कई चीजें खरीदते हैं। वहीं ज्योतिषियों का कहना है कि अगर यह खरीदारी लोग अपनी राशि (Zodiac sign) के अनुसार करें तो उन्हें शुभ फल तो मिलेगा ही साथ ही लाभ कई गुणा अधिक होगा। तो यही अच्छा है कि लोग अगर खरीदारी करें तो अपनी राशि के अनुसार ज्यादा करें।

मेष- इस राशि के लोगों के लिए सोना, चांदी, बर्तन, गहने, हीरा, वस्त्र आदि चीजें खरीदना शुभ होगा। इस शुभ दिन पीतल की वस्तु खरीदते हैं तो उनके धन में अपार वृद्धि की संभावना होती है।

वृषभ- सोना, चांदी, पीतल, कांसा, हीरा, कम्प्यूटर, बर्तन आदि खरीद सकते हैं। केशर, चंदन की भी खरीद सकते हैं। चांदी के सिक्के, चांदी के आभूषण, कपड़े और वाहन की खरीदारी करना शुभ रहेगा।

मिथुन- आज आप तांबे की कोई वस्तु अपने घर अवश्य लाएं। इससे भगवान धन्वंतरि की अपार कृपा बरसेगी।

कर्क- सोना, चांदी, वाहन, आभूषण खरीद सकते हैं। इस दिन पुरानी चीजें खरीदने से बचना चाहिए।  धनतेरस के दिन कोई स्टील की बर्तन अवश्य खरीदें। इससे महालक्ष्मी की अनुकम्पा प्राप्त होगी।

सिंह- वाहन, बिजली उपकरण, सोना, चांदी, तांबा, पीतल, बर्तन, लकडी के सामान खरीद सकते हैं। आपकी राशि के स्वामी ग्रह सूर्य है। आपके लिए इस धनतेरस को सोने के सिक्के या आभूषण की खरीदारी करना शुभ रहेगा।

कन्या- इस राशि के जातकों को इस धनतेरस पर चांदी के सिक्के और नया वाहन खरीदना शुभ रहेगा।

तुला- इस समय आपको संतोष बनाए रखना है। निवेश से बचें। कोई आवश्यक खरीदारी करना हो तो परिवार के किसी अन्य सदस्य के नाम से करें।

वृश्चिक- सोना, चांदी, बर्तन, पीतल, वस्त्र, लोहा और उससे बनी चीजें खरीद सकते है।

धनु- गुरु ग्रह इसी राशि में है। आपको जमीन-जायदाद से विशेष लाभ हो सकता है। मूल्यवान धातुओं से भी लाभ मिल सकता है।

मकर- आपके लिए समय बहुत ही अच्छा रहेगा। सभी वस्तुओं की खरीदारी से लाभ मिल सकता है। वस्त्र और सोना खरीदना ज्यादा शुभ रहेगा।

कुंभ- ये लोग किताबें, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, लकड़ी का फर्नीचर और घर में सजावट की चीजें खरीद सकते हैं।

मीन- सोने-चांदी, रत्न आदि चीजें खरीदने के लिए अच्छा योग है। शेयर मार्केट में निवेश सोच-समझकर करें। वस्त्र और आभूषण भी खरीद सकते हैं।