क्या आप भी फेकती हैं थैलियाँ और प्लास्टिक बैग्स, तो इस तरह करें Reuse

    Loading

    अक्सर ऐसा होता है की जब हम बाजार सब्जी, फल या कोई सामान लेने जाते है तो उस वक़्त प्लास्टिक में लाए हुए सामान की वजह से घर में प्लास्टिक बैग्स काफी इकट्ठे हो जाते हैं। वही आजकल पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक का उपयोग ना करने , प्लास्टिक का कचरा कम करने और इसकी रीसाइक्लिंग पर ज्यादा जोर दिया जाता है। ऐसे में अगर आप प्लास्टिक बैग्स को दोबारा इस्तेमाल करना चाहते है तो आइए जानें कि इन्हें किन तरीकों से इस्तेमाल में लाया जा सकता है 

    easy ways to reuse plastic bags as containers

    किचन में सामान ऑर्गनाइज करें:

    अक्सर किचन में राशन या खाने-पिने सामान, लेकर फूड आइटम्स तक, ढेर सारी चीजों को प्लास्टिक बैग में भी स्टोर कर सकते हैं। वही प्लास्टिक बैग में आप बन, कुकीज और ब्रेड स्टोर करके रख सकती हैं। अगर जिप वाला बैग हो तो वांटेगे और भी ज्यादा बढ़ जाती है। कई बार तो कुछ फूड आइटम्स अपने हाथों में ज्यादा चिपकते हैं। ऐसे में इन फूड आइटम्स को बनाते हुए आप प्लास्टिक को हैंड ग्लव्स की तरह पहन सकती हैं। फ्रिज में सब्जियां रखते हुए उन्हें प्लास्टिक बैग में अलग-अलग करके भी रखा जा सकता है। इससे फ्रिज को प्रॉपर आर्डर में रखा जा सकता हैं। वही अगर किचन में काम करते हुए अक्सर सब्जियों के छिलके, खाली पैकेज जैसी चीजें इकट्ठी हो जाती हैं, जिन्हें कचरे में फेंकने की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में अगर डस्टबिन में प्लास्टिक बैग लगाया जाए तो डस्टबिन को साफ रखने में मदद मिलती है और कचरे को आसानी से डस्टबिन से हटाया जा सकता है।

    easy ways to reuse plastic bags during travel

    सफर का सामान प्लास्टिक के बैग में रखे

    आपको जब भी कहीं टूर पर जाना हो तो प्लास्टिक के बैग में सामान रखकर इसे ब्रीफकेस में सेट करना अच्छा रहता है। इसके अलावा शैंपू, क्रीम और मॉश्चराइजर जैसी चीजों को भी आप एक प्लास्टिक बैग में इकट्ठा रखा सकते हैं। इसी तरह अन्य प्लास्टिक बैग्स में भी मेकअप और एक्सेसरीज रखी जा सकती हैं। इसके अलावा गंदे कपड़े या जूते को भी आप प्लास्टिक बैग में रख सकते हैं। 

    How to Make a Skipping Rope out of Plastic Bags - YouTube

    स्किपिंग रोप बनाएं

    अगर आप फिटनेस फ्रिक हैं और आप अपना फिटनेस बरकरार रखना चाहते है तो ऐसे में बहुत सी महिलाएं रस्सी कूदना पसंद करती हैं। अगर आपको भी रस्सी कूदना बेहद पसंद है तो इसके लिए आप भी प्लास्टिक से स्किपिंग रोप तैयार कर सकती हैं। इसके लिए प्लास्टिक बैग्स को आप चोटी की तरह गूंथकर सिरों को सेलोटेप से कवर कर सकती हैं। ऐसे में आप घर पर बिना किसी बाहरी सामान का यूज़ किये आप यह रस्सी आसानी से बना सकती हैं। यकीन मानिए इस रंग-बिरंगी रस्सी से स्किपिंग करने में आपको काफी मजा भी आएगा।

    मोशन सिकनेस में आएगी काम

    ट्रेवल के टाइम बहुत के लोग मोशन सिकनेस का प्रॉब्लम फेस करते हैं। कुछ महिलाओं को कार में कंफर्टेबल महसूस नहीं होता और चक्कर आने या घुटन होने के कारण कभी-कभी उन्हें उल्टी तक आ जाती है। और इसे मोशन सिकनेस कहते हैं। ऐसी स्थिति में अगर चलती कार को रोकना मुश्किल हो तो प्लास्टिक बैग  के इस्तेमाल से सहूलियत बनी रहती है। इस बात का ध्यान रखें कि ऐसी थैली में किसी तरह के छेद ना हों, ताकि लीकेज से बचा जा सके। 

    27 Plastic Kills ideas | save earth, great pacific garbage patch, reuse  plastic bags

    बनाएं डेकोरेटिव रग्स

    अगर आप बाज़ार से कुछ सामान लाते हैं और फिर प्लास्टिक की थैलियां ज्यादा इकट्ठा हो गई हैं तो आप उन्हें इनका इस्तेमाल कर घर को डेकोरेट कर सकते हैं। घर को डेकोरेट करने के लिए आप अलग-अलग रंग वाली प्लास्टिक की थैलियां ले लें और उन्हें लंबाई में एक-दूसरे से जोड़कर और तीन अलग-अलग रस्सियां बना लें। अब इन्हें चोटी की तरह आप गूंथते जाएं। इससे आपको एक लंबा ब्रेडेड पैटर्न मिलेगा। इसके बाद आप इसे फिर सेंटर से जोड़ना शुरू करें और धीरे-धीरे लपेटते हुए सिलें। आप पाएंगी कि प्लास्टिक की इन थैलियों से खूबसूरत रग तैयार हो गया है। इसे बनाने के लिए अपनी पसंद के अनुसार आप किसी भी रंग की थैलियों का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसे रंग से लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाई जा सकती है। 

    Take steps toward sustainability, ditch plastic bags – The Temple News

    बाथरूम में ऐसे करें इस्तेमाल

    अक्सर ऐसा होता है की बहुत सी महिलाएं बाथटब में रीडिंग का मजा लेना पसंद करती हैं। और इस तरह का मज़ा लेने के लिए बुक या टैबलेट को जिप वाले बैग में रखा जा सकता है। इससे उसमें नमी जाने की आशंका नहीं होती। अगर आप नहाते हुए बालों को गीला नहीं करना चाहती हैं तो आप फिर अपने सिर को प्लास्टिक बैग से कवर कर सकती हैं। अगर आपने किसी तरह का हेयर पैक सिर में लगाया है तो उसे नीचे टपकने से बचाने के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। बाथरूम में बहुत से छोटे-छोटे साबुन के टुकड़े भी इकट्ठे होते रहते हैं। इन टुकड़ों को फेंकने के बजाय आप किसी प्लास्टिक बैग में इकट्ठा करके रख सकती हैं। अगर आप हैंडवॉश बनाने का तरीका जानती हैं, तो इन साबुन के टुकड़ों को पिघलाकर आप फिर से इस्तेमाल कर सकती हैं।

    तो  ऐसे आप प्लास्टिक की बेकार पड़ी थैलियों को इन तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे जरूर शेयर करें। यह आर्टिकल आपको कैसी लगी ? कमेंट बॉक्स में बताएं।