pregenant
Representational Pic

    Loading

    -सीमा कुमारी 

    रंगों का त्‍योहार होली मौज मस्ती और खुशियों का त्योहार है। लेकिन कई बार यही रंग मजे में भंग डाल देते हैं। होली में इस्‍तेमाल होने वाले रंगों में हानिकारक पदार्थ होते हैं, जो स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

    खासकर, गर्भवती महिला (Pregnant women) और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे, दोनों ही के लिए खतरनाक साबित हो सकती है रंगों से खेली गई होली।ऐसा कहते हैं कि इस दौरान जरा सी भी लापरवाही बरती गई तो गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है।

    ऐसे में अधिक शारीरिक गतिविधि वाले और शरीर को झटका पहुंचाने वाले काम से बचना चाहिए। खासकर, प्रेगनेंसी के तीसरी  महीने में इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता  है।

    यूं तो त्योहार के समय में तो और भी ध्यान देने की जरूरत होती है। इसलिए, अक्सर गर्भवती महिलाओं के मन में शंका रहती है कि इस अवस्था में होली खेलनी चाहिए या नहीं।

    * एक्सपर्ट्स का मानना है कि यूं तो केमिकल्स से बने रंग और मिलावटी मिठाइयां किसी के लिए भी खतरनाक हो सकती हैं, लेकिन गर्भवती महिलाओं को खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।

    ये चीजें गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे, दोनों ही के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती हैं।

    * कुछ गर्भवती महिलाओं की स्किन बहुत ज्यादा संवेदनशील होती है। ऐसे में होली के रंगों से उन्हें रिएक्शन होने का खतरा हो सकता है। इससे उनके शरीर के किसी भी हिस्से में खुजली और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप रंगों की होली खेलने से दूर ही रहें।

    * गर्भवती महिलाओं के लिए चंदन के पाउडर, आटे या मैदा को मिलाकर लाल रंग का इस्तेमाल करना ज्यादा सेफ है। क्योंकि, ये पूरी तरह शुद्ध, नैचुरल और खुशबू से युक्‍त होता है।  गर्भवती महिलाएं इस और इसका कोई खराब असर नहीं होता है। इस रंग का प्रयोग प्रेगनेंट लेडीज आसानी से कर सकती हैं। और छोटे बच्‍चे भी इस हर्बल कलर से बेखौफ होली खेल सकते हैं।

    * गर्भावस्‍था में अपना और अपने शिशु का स्‍वास्‍थ्‍य का ध्यान बेहद जरूरी होता है। इस बार होली के रंग ही नहीं बल्कि कोरोना (COVID-19) का वायरस भी गर्भवती महिलाओं के लिए खतरे का कारण बना हुआ है।  अच्छा होगा कि प्रेगनेंट महिलाएं खतरा न मोल लें। इस बार घर पर रहकर ही होली मनाएं और अपने घर पर ज्‍यादा मेहमानों को न बुलाएं।

    इन तमाम बातों से साफ है होली में प्रेगनेंट महिलाएं होली का आनंद भी ले सकेंगी साथ ही सुरक्षित भी।