File Photo
File Photo

    Loading

    6 अगस्त (6 August) को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय बीयर दिवस (International Beer Day) के रूप में मनाया जाता है। हर साल लोग अगस्त के पहले शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बीयर दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को लोग बियर डे के रूप में सेलिब्रेट करते है। जो लोग इसका बहुत आनंद लेते है। उनके लिए यह दिन बहुत ही खास होगा। लोग पार्टी में बीयर शामिल करते है। इस दिन को बीयर पीने वाले लोग बड़ी धूमधाम से मनाते है।  बीयर डे को सेलिब्रेट करने का उद्देश्य है लोगों को बीयर से रूबरू करना उसके फायदे और नुकसान के बारे में बताना है।

    हालांकि आपको बता दें कि बीयर डे की शुरूआत अमेरिका के कैलिफोर्निया में सांताक्रूज में एक लोकल इवेंट से हुई थी। पहले यह इवेंट लोकल लेवल पर ही मनाया जाता था।  धीरे-धीरे इसकी पहचान बढ़ी और इसे विश्व स्तर पर मनाया जाने लगा। बीयर पीने से कई फायदे भी होते है। आप लोगों को लगता है कि बीयर पीने से सेहत के लिए नुकसान होता है, तो आज हम आपको इसके फायदे के बारे में बताएंगे, साथ ही इसके नुकसान क्या है वह भी यहां आपको मालूम चल जायेगा।

    कितने प्रकार के बीयर

    ले, माल्‍ट, लागर, स्‍टाउट, एम्‍बर, ब्‍लॉन्‍ड, व्‍हीट, ब्राउन, डार्क और स्‍ट्रांग। यह बीयर के कुछ प्रकार जिन्‍हें अलग तरह से बनाया जाता है। हालंकि बीयर लोग शौक से पीते हैं लेकिन इसके नुकसान और फायदे दोनों होते हैं।

    क्या है बीयर पीने के फायदे

    अगर आप बीयर एक सीमित मात्रा में पीते हैं तो इसके कई सारे लाभ हैं। सभी चीजें सेहत के लिए अच्छी होती है। अगर वह सीमित मात्रा में हो तो, वैसे ही बीयर भी है।

    1- अनिद्रा की समस्या दूर होती है।

    2- कैंसर का खतरा कम होता है।

    3- इसका सेवन करने से एनर्जी बनी रहती है।

    4- बालों के लिए बेहद फायदेमंद।

    5- बीयर पीने से स्किन ग्लो करती है।  

    6- विटामिन बी का स्‍त्रोत।

    बीयर के नुकसान

    1- अधिक पीने से मोटापा बढ़ता है।

    2- लीवर को अधिक खतरा रहता है।

    3- बीयर पीने से पाचन प्रक्रिया बिगड़ जाती है।

    4- कैंसर, स्‍ट्रोक और लीवर की समस्या बढ़ जाती है।

    5- डायबिटीज की आशंका बढ़ जाती है।