महिला दिवस पर करें 5 ‘हेल्दी’ बदलाव, आदतें बदल देंगी आपकी दुनिया

    Loading

    Women’s Day 2021: हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में  ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ (International Women’s Day 2021) के रूप में मनाया जाता है। इसे सबसे पहली बार अमेरिका के न्यूयार्क शहर में 28 फरवरी, 1909 को मनाया गया था। मल्टीटास्किंग की बात करें तो महिलाएं इसमें सबसे ज्यादा माहिर होती हैं। महिलाएं घर संभालने से लेकर ऑफिस और अपनी सोशल लाइफ की जिम्मेदारी को बाखूबी निभाती हैं। हालांकि, ऐसे में महिलाएं अक्सर अपनी सेहत पर ध्यान देना भूल जाती हैं। तो चलिए महिला दिवस पर हम लाइफस्टाइल (Healthy Lifestyle) में कुछ बदलाव करस्वस्थ रहने का संकल्प लेते हैं। हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं, इसे जरूर फॉलो करें !

    एक गिलास पानी से हो दिन की  शुरुआत

    सुबह उठकर चाय, कॉफी पीने के बजाए एक गिलास गुनगुना पानी पीने की आदत डालें।  सुबह उठकर नींबू और शहद के साथ एक गिलास गुनगुना पानी पीने से शरीर को काफी फायदा होता है, क्योंकि इसमें एंटी-फंगल और डिटॉक्सिफिकेशन गुण होते हैं।  नींबू का रस पाचन में भी सुधार करता है, आपके सिस्टम को साफ करता है और हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद करता है। 

    ना भूले ‘ब्रेकफास्ट’ 

    आप चाहें कितने भी बिजी हों, लेकिन अपने ब्रेकफास्ट (Breakfast) को कभी भी न छोड़ें। हेल्दी और फिट रहने के लिए सुबह के समय हेल्दी चीजों का सेवन जरूर करें। ब्रेकफास्ट करने से दिनभर आपके शरीर में एनर्जी बनी रहती है और आप कई बीमारियों से भी बचे रहते हैं।  

    जरूर करें एक्सरसाइज़ 

    फिट रहने के लिए एक्सरसाइज़ बेहद जरूरी है।  अगर आपको ज्यादा समय नहीं मिल पाता है तो दिनभर में कम से कम 15 से 30 मिनट वर्कआउट जरूर करें।  आप चाहें तो वॉक, योग या जॉगिंग कर सकते हैं। फिजिकल एक्टिव रहने से आप कई बीमारियों से सुरक्षित रह सकती हैं। 

    हेल्दी डाइट लें 

    अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फल और साबुत अनाज शामिल करें। इनमें फाइबर, प्रोटीन और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा चीनी के अधिक सेवन से बचें, जिसमें कोई आवश्यक पोषक तत्व नहीं होते हैं और यह मोटापे, हृदय रोग, आदि जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को  बढ़ा सकती है। 

    खुद के लिए समय निकले 

    आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं खुद को ही टाइम देना भूल गई हैं।  चाहे सुबह के 10 मिनट का मेडिटेशन हो या फिर शाम की 15 मिनट की वॉक। खुद को वक्त देने और ध्यान देने की कोशिश करें। अपनी छोटी-बड़ी खुशियों का ध्यान रखें, क्योंकि जब आप खुश रहेंगी तभी अपनों को खुश रख पाएंगी।