करवा चौथ स्पेशल : इन 2 चीजों से घर पर करें फेशियल ग्लो करेगी स्किन

Loading

करवा चौथ का त्‍योहार आ रहा है, महिलाएं  इस खास दिन के लिए बहुत सी तैयारियां करती हैं। सुहागिन महिलाओं के जीवन में करवाचौथ के त्‍योहार का सबसे अधिक महत्‍व होता है। इस दिन महिलाएं सज संवरकर पति की दीर्घायु के लिए व्रत करती हैं। साल भर इस पर्व का महिलाओं को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार करवाचौथ का व्रत 4 नवंबर को रखा जाएगा। इस खास मौके महिलाएं सोला शृंगार करती हैं, वे चाहती है हैं कि, पति की निगाहें बस उनपर टिकी रहे। 

महिलाएं करवा चौथ के कई दिनों पहले से ही पार्लर में जा कर ब्‍लीच और फेशियल करवा आती हैं। लेकिन इस बार कोरोना के चलते सेफ्टी को ध्‍यान में रखकर ऐसी कई महिलाएं हैं, जो घर पर ही फेशियल करना पसंद करती है। तो चलिए आज हम आपको आलू और टमाटर जैसी आम चीजों से फेशियल करना सिखाएंगे। यह दोनों ही चीजें त्‍वचा के लिये बहुत फायदेमंद हैं और चेहरे पर पार्लर जैसा ही निखार लाने में मदद करती हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं घर पर फेशियल करने का आसान तरीका..

फेस क्‍लींजर

फेशियल के लिए सबसे पहले चहरे, गले और कानों को क्लीनजर से साफ करें या धो लें। अगर मेकअप किया है तो उससे अच्छे से हटा लें। इससे चेहरे के पोर्स में छुपी गंदगी, तेल और ब्‍लैकहेड्स निकल जाएंगें। इस स्‍टेप को करने के लिये सबसे पहले आलू को कद्दूकस कर के उसका रस निकालें। फिर उसमें टमाटर का रस मिलाएं। अब इसे कॉटन पैड की मदद से पूरे चेहरे पर लगाएं।

स्‍क्रबिंग करें

अब हम स्‍क्रब बनाएंगे जिसके लिए थोड़ी सी सफेद चीनी लें और उसमें थोड़ा सा आलू और टमाटर का रस मिलाएं। चीनी हमारे चेहरे के ब्‍लैक स्‍पॉट को क्‍लीन करती है। अब इस पेस्‍ट से अपने चेहरे की हल्‍की-हल्‍की मसाज करें। इससे ब्लैकहेड्स वाले हिस्से अच्छे से साफ हों और डेड सेल निकल जाएं। 

फेस जेल

अब हम मसाजिंग जेल बनाएंगे, जिसके लिए एक कटोरी में थोड़ा सा एलोवेरा जेल, टमाटर का पेस्‍ट और आलू का रस मिलाएं। एलोवेरा जेल हमारी स्‍किन को काफी ज्‍यादा फायदा पहुंचाता है। इससे मुंहासों केदाग-धब्‍बे और कालापन दूर होता है और चेहरे पर नैचुरल ग्‍लो आता है।

फेस पैक

मसाज पूरी हो जाने के बाद आलू के रस में बेसन और टमाटर का रस मिलाकर एक फेस पैक तैयार करें। इस फेस पैक को किसी ब्रश की सहायता से पूरे चेहरे पर लगाएं। साथ ही अपनी आंखों को रिलैक्‍स करने के लिए आंखों पर कटे हुए आलू के पतले स्‍लाइस लगाएं।आंखों को छोड़कर चेहरे व गर्दन पर लगाएं और 10 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर अच्छे से चेहरा धो लें।

 मॉइश्चराइजर लगाएं

पैक या मास्क के बाद चेहरे की नमी बरकरार रखना भी जरूरी है और इसलिए ही मॉशच्युराइजिंग जरूरी है। किसी अच्छे मॉश्चच्युराइजर से चेहरे की मसाज करें। ध्यान रहे कि आपके मॉशच्युराइजर में रेटिनॉल या एसिड कम हों। चेहरे पर बदलाव तुरंत पता चल जाएगा।