Karwa Chauth 2023, Karva Chauth Fast,Religion, Vastu Jyotish
Karwa Chauth 2023

Loading

करवा चौथ (Karwa chauth 2020) का महापर्व हर शादीशुदा महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं पति के लिए निर्जला वर्त करती हैं। करवा चौथ इस साल 4 नवंबर को मनाया है। महिलाएं इस दिन सोला शृंगार हैं, सजती संवरती हैं इसके लिए कई दिनों पहले से तैयारियां शुरू हो जाती है। जिसमें कपड़ा, ज्वेलरी और मेकअप जैसी कई चीजों की खरीदारी लिस्ट में शामिल होती है। वैसे तो इस साल कोरोना वायरस चलते बाज़ारों का माहौल नरम है। महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग को अधिक महत्व दे रही है रही हैं, परंतु दिल्ली के कुछ बाजार ऐसे हैं जहां सस्ते दामों में करवा चौथ की शॉपिंग की जा सकती है तो आईये जानते हैं दिल्ली कुछ बाज़ारों के बारे में….. 

कमला मार्केट

दिल्ली का (Best Delhi Market) कमला मार्केट ट्रेंडी कलेक्शन के लिए प्रसिद्ध है। हैंडबैग व शूज, वेस्टर्न, इंडियन वियर और इंडोवेस्टर्न आदि सभी तरह के कपड़े सस्ते दामों के साथ किफायती समान यहां आसानी से मिल जाता है। ज्वेलरी में स्टाइलिश नेकलेस और ईयरिंग्स के दाम भी काफी काम होते हैं। दिल्ली यूनिर्वसिटी एरिया होने के चलते इस मार्केट को महिलायों के लिए सुरक्षित माना जाता है।

दिल्ली हाट 

साउथ दिल्ली में मौजूद यह मार्केट ज्‍वेलरी आइटम, ऑक्सीडाइज़्ड सिल्वर इयररिंग, या झुमका, नेकलेस, कूल लुक वाले लॉन्ग माला लिए फेमस है।  मेकअप प्रॉडक्ट्स और फूटवीयर के लिए पूरे दिल्ली में जाना जाता है। यहां सबकुछ इतने सस्ते दाम में मिलता है की आप विश्वास नहीं कर पाएंगे। यहां बहुत किफायती दामों में आप मनपसंद खरीदारी कर सकती हैं। आर्टिफिशियल ज्‍वेलरी भी बेहतर दामों और अच्छी क्वॉलिटी में मिलते हैं। इस बार करवा चौथ की शॉपिंग करने के लिए दिल्ली हाट सबसे अच्छी जगह हो सकती है।

करोल बाग मार्केट 

दिल्ली के करोल बाग मार्केट के बारे में लगभग हर कोई जानता ही होगा, अगर नहीं जानते तो आपको बता दें कि करोल बाग मार्केट करवा चौथ की शॉपिंग करने के लिए बेस्ट मार्केट है। खास कर मेकअप के समान यहां किफायती दामों पर आसानी से मिल जाते हैं। मेकअप के साथ-साथ आप यहां करवा चौथ के लिए साड़ी आदि का भी शॉपिंग कर सकती हैं।

शाहपुर जाट मार्केट 

यहां डिजाइनर ड्रेस काफी किफायती दामों में मिल जाते हैं। शादी के सीजन और करवा चौथ को लेकर यहां अक्सर भीड़ लगी रहती है। एथिनिक, वेस्टर्न वेयर, अनारकली ड्रेस, वेस्टर्न लुक में लहंगा और इंडियन लहंगा बहुत कम दामों में आसानी से इस मार्केट के मिल जाते हैं। कपड़ों के अलावा हैंडीक्राफ्ट से बनी हुई चीजें भी मिल जाएंगी।

इस शहर में 800 से ज्यादा होलसेलर्स हैं जो टेक्सटाइल बिजनेस में लगे हुए हैं। यहां से देश भर के व्यापारी खरीददारी करने के लिए आते हैं। यहां साड़ी से लेकर ड्रेस तक की खरीदारी होती है। यहां कीमतें लगभग 40 फीसदी तक कम होती हैं।