Kavita Mudaliar

Loading

कोरोना वायरस महामारी काल में लोग अपने घरों में ही हैं। भले ही देश में धीरे-धीरे लॉकडाउन खुल रहा हो, लेकिन लोगों में अभी भी कोरोना का डर कायम है। लोग अपने घर से ही काम करना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में खुद की फिटनेस का भी ध्यान रखना जरुरी हैं।

लोग अपने डेक्सटॉप और लैपटॉप पर काम करते समय काम में मग्न हो जाते हैं। यह काफी जोखिमभरा साबित हो सकता हैं। डेक्सटॉप और लैपटॉप पर काम करते समय 40 मिनट का ब्रेक लेना अतिआवश्यक हैं। साथ ही फिटनेस से जुड़े व्यायाम करना आवश्यक है। इस संबंध में ‘नवभारत सुरुचि गर्ल्स अड्डा’ में गुरुवार को नवभारत के फेसबुक पेज पर (www.facebook.com/navabharatsuruchiclub) कविता मुदलियार लाइव रहेगी। वे इस दौरान डांस एरोबिक्स और ज़ुम्बा के बारें में गहन चर्चा करेंगी।

कविता मुदलियार एक प्रोफेशनल ज़ुम्बा ट्रेनर हैं। वे ‘नवभारत सुरुचि गर्ल्स अड्डा’ में गुरुवार 11 जून को नवभारत के फेसबुक पेज पर (www.facebook.com/navabharatsuruchiclub) दोपहर 3 बजे लाइव आ रही है। इस समय कविता डांस एरोबिक्स और ज़ुम्बा के बारें में चर्चा करेगी। साथ ही घर में काम करते वक्त किस तरह की एरोबिक्स करना हैं इससे अवगत कराएगी।