कीवी के है कई फायदे, आप भी खाएं और रहे स्वथ्य

ऐसे तो आप आप कई फल खाते होंगे। लेकिन कुछ फल ऐसे भी होते है जो आपको अत्याधिक फायदा पहुंचाते हैं। कीवी इन्ही में से एक हैं। कीवी का गूदा मीठा और तीखापन लिए होता है और इसे अन्य फलों के टेस्ट से बिल्कुल

Loading

ऐसे तो आप आप कई फल खाते होंगे। लेकिन कुछ फल ऐसे भी होते है जो आपको अत्याधिक फायदा पहुंचाते हैं। कीवी इन्ही में से एक हैं। कीवी का गूदा मीठा और तीखापन लिए होता है और इसे अन्य फलों के टेस्ट से बिल्कुल अलग बनाता है। कीवी के फल में विटिमिन C, K, E, फोलेट और पोटैशियम मौजूद होता है। इसके अलावा फल में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होता है। साथ ही यह फाइबर का भी एक अच्छा स्रोत है।

-अस्थमा: ऐसा समझा जाता है कि कीवी में मौजूद विटामिन C की प्रचुर मात्रा और एंटीऑक्सीडेंट्स अस्थमा का सामना कर रहे लोगों के लिए फायदेमंद होता है। 2 हजार लोगों पर की गई एक स्टडी में सामने आया था कि ताजे कीवी सहित अन्य फलों का लगातार सेवन करने वाले लोगों के फेफड़े के काम करने में सुधार हुआ। सांस की तकलीफ का सामना कर रहे बच्चों में भी ताजे कीवी के सेवन से सुधार हो देखने को मिले। 

-डाइजेशन: कीवी में खूब फाइबर होता है जिससे डाइजेशन में मदद मिलती है। इसके साथ ही कीवी में Proteolytic Enzyme (Actinidin) पाया जाता है जो पाचन के दौरान प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है। 

-इम्यून सिस्टम: कीवी पोषक तत्वों से भरपूर फल है। इसमें विटामिन C भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। रोज आधे कप कीवी से ही हमें अपनी जरूरत के लिए पूरा विटामिन C मिल सकता है। इम्यून सिस्टम की बेहतरी में विटामिन C का काफी योगदान होता है। एक स्टडी के मुताबिक, कीवी इम्यून सिस्टम को इतना बेहतर कर देता है कि कोल्ड और फ्लू जैसी बीमारियां आपसे दूर भाग सकती हैं। 

-कैंसर: ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस का सामना कर रहे लोगों को कीवी से काफी लाभ मिल सकता है। शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल और एंटीऑक्सीडेंट्स के बीच असंतुलन होने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस होता है। इसकी वजह से हमारे डीएनए को क्षति पहुंच सकती है। इससे स्वास्थ्य की गंभीर समस्या पैदा हो सकती है। लेकिन कुछ स्टडीज़ में ये बात सामने आई है कि कीवी के सेवन से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की आशंका घट सकती है। कीवी में एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा मौजूद होती है। ऑक्सीडेटिव डीएनए के डैमेज होने और बड़ी आंत में होने वाले कैंसर के बीच भी संबंध पाया गया है। 

-ब्लड प्रेशर: कीवी न सिर्फ हमारे इम्यून सिस्टम को काफी बेहतर बनाता है बल्कि ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में भी मदद करता है। 2014 की एक स्टडी के मुताबिक, तीन कीवी के रोज सेवन से ब्लड प्रेशर को कम करने में अधिक मदद मिली बजाय एक सेब रोज खाने के। अगर कीवी का लगातार सेवन किया जाए तो हाई ब्लड प्रेशर से होने वाली बीमारियों जैसे कि स्ट्रोक्स और हार्ट अटैक्स के खतरे कम हो सकते हैं। 

-ब्लड क्लॉटिंग: ब्लड प्रेशर मैनेज करने के साथ-साथ कीवी ब्लड क्लॉटिंग घटाने में भी मदद करता है। यूनिवर्सिटी ऑफ ओस्लो की एक स्टडी में ये बात सामने आई थी कि 2 से 3 कीवी के रोज सेवन से ब्लड क्लॉटिंग को कम करने में खासा फायदा देखने को मिला। इससे ब्लड में मौजूद फैट को भी कम करने में मदद मिली। रिसर्चर्स का कहना था कि हार्ट से जुड़ी दिक्कतों में कीवी के सेवन से होने वाला फायदा एस्पिरिन के डेली डोज से मिलने वाले लाभ जैसा ही है। 

-विजन प्रोटेक्ट: आंखों की दृष्टि खोने के पीछे मैक्यूलर डिजनेरेशन एक प्रमुख वजह है और कीवी आपको इससे बचा सकता है। रोज 3 कीवी खाने से मैक्यूलर डिजनेरेशन की आशंका 36 फीसदी घट जाती है। कीवी में zeaxanthin और lutein की मात्रा काफी होती है जिससे लोगों को लाभ होता है।