जानिए कैसे बढ़ाये अपना आत्मविश्वास, कुछ खास टिप्स आपके लिए

    Loading

    नई दिल्ली : जिस व्यक्ति में आत्मविश्वास हैं , उसे जितने से कोई नहीं रोक सकता। आत्मविश्वास अपने आप नहीं आता बल्कि उसे निर्माण करना पड़ता हैं। आज हम आपको एक ऐसे इंसान की कहानी बताने जा रहे हैं जिससे वाकई में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। यह कहानी हैं एप्पल कंपनी के संस्थापक स्टीव जोन्स की, आज हम आपको उनका प्रेरणादायक सफर बताने जा रहे हैं। उम्र के 17 वें साल में पैसों की कमी की वजह से उन्हें कॉलेज छोड़ना पड़ा , आगे उन्होंने कोल्ड्रिंक्स कि खाली बोटले बेंच के अपना गुजारा किया और कम पैसों में अपना पसंदीदा भोजन प्राप्त करने के लिए सप्ताह में एक बार 11 कि.मी पैदल चलते थे। कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए विश्वप्रसिद्ध एप्पल कंपनी के मालक बन गए।

    स्टीव जोन्स युवाओं को जीवन में सफल होने के लिए कुछ खास मूलमंत्र देते है आइये जानते है वे कोनसे मूलमंत्र है।

    जीवन को एक अलग नजरिये से देखें 

    हमेशा अपने जीवन को एक अलग और बेहतर नजरिये से देखे। वर्तमान में लोग अपने जीवन को बेहद बड़े टास्क की तरह जी रहे है। मानो ये टास्क कब खत्म हों। हम भविष्य के बारे में सोच के अपना आज भी चिंता में निकाल देते हैं। जीवन को एक उत्साह के तोर पर देखे इससे आप सकारात्मक बने रहेंगे साथ ही जीवन में सफल होंगे। जितना हो सके अपने जीवन के बारे में सरलता से सोंचे।

        

    अपने काम से प्यार करें 

    जीवन में यदि आप खुश रहना चाहते हैं , तो अपने काम से प्यार करे ,खाली दिमाग शैतान का घर यह कहावत हमने सुनी हैं इसलिए खाली न रहते हुए हमेशा अपने काम में व्यस्त रहे। इससे मन प्रसन्न रहता है साथ ही हम जीवन में सक्रिय रहते हैं। इसलिए हमेशा अपने काम से प्यार करे।  

    हमेशा आशावादी बने रहें 

    निराशावादी बने रहने से हम अपनी सफलता के रास्ते खुदही बंद कर देते हैं। इसके साथ ही मानसिक तनाव लिए जीते है। जीवन में सफल होना है, साथ ही सकारात्मक रहना हैं , तो हमें हमेशा आशावादी बने रहना चाहिए। उम्मीद पे दुनिया कायम हैं इस बात पर गौर करते हुए जीवन में आगे बढ़े।