signs that indicate that your partner does not appreciate your efforts
File Photo

Loading

जब आप रिलेशनशिप को बेहतर बनाना चाहते हैं तो कई प्रयास करना शुरु कर देते हैं। इस दौरान आपको एक बार का ध्यान रखना जरुरी होता है कि आप जिस साथी के लिए इतने प्रयास कर रहे हैं क्या वो इसके काबिल हैं? इस समय में पुरुषों के दिमाग में आता है कि वह जिस साथी के लिए इतना प्रय़ास कर रहे हैं क्या है वह उनके लिए ठीक हैं। हो सकता है आपकी साथ बहुत अच्छी हो मगर वह आपको हल्के में ले सकती है। इस परिस्थति में यह समझना जरुरी होता है कि आपका रिलेशनशिप लंबे समय तक नहीं चल सकता है। इस चीज को आप कुछ संकेतों की मदद से समझ सकते हैं। तो आइए आपको उन संकेतों के बारे में बताते हैं जिससे यह पता चलता है कि आप जिस लड़की के लिए प्रयास कर रहे हैं वह आपकी कदर नहीं कर रही है। 

अपने एक्स के बारे में बात करती हैं: रिलेशनशिप में दोनों की भागीदारी होना जरुरी होता है। आपके आज में अतीत की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। लेकिन फिर भी वह आपसे अपने एक्स के बारे में बात करती हैं तो यह संकेत अच्छा नहीं होता है। इसका मतलब यह है कि आप उनके लिए पुरने रिश्ते से बाहर आने का एक जरिया हैं।

सिर्फ खुद से मतलब होना: रिलेशनशिप में दोनों का प्रयास करना जरुरी होता है अगर आपकी साथी को सिर्फ खुद से मतलब होता है तो वह रिलेशनशिप में कोई प्रयास नहीं करती हैं। तो इसे समझ जाएं वह आपकी कदर नहीं करते हैं। 

हमेशा पैसे के बारे में सोचती हैं: कई लकड़ियों को सिर्फ पैसों से मतलब होता है। वह रिलेशनशिप में भी पैसों की वजह से होती हैं।अगर वह आपसे सिर्फ पैसे को लेकर बात करती हैं तो समझ जाइए आपको प्रयास करने की कोई जरुरत नहीं है।

आपकी बात नहीं मानती हैं: जब आप रिलेशनशिप में होते हैं तो आपको अपनी भावनाओं के बारे में बताना भी जरुरी होता है। इसमें अपने साथी से किसी समस्या पर बात करना भी शामिल होता है। अगर वह आपसे बात करने में दिलचस्पी नहीं दिखाती हैं तो हो सकता है वह आपके साथ ज्यादा समय तक रिलेशनशिप में नहीं रहती हैं।