simsa mata mandir in himachal pradesh
simsa mata mandir in himachal pradesh

देवी मां उन्हें आशीर्वाद देती हैं। यदि सपने में अमरूद देखने का अर्थ है कि लड़का होगा। यदि सपने में भिंडी दिखती है तो उसका अर्थ है लड़की पैदा होगी।

Loading

दाम्पत्य जीवन में कभी- कभी सबकुछ मिलने के बाद भी कई लोगों को संतान का सुख नहीं मिल पाता है। डाक्टर और दवाईयों को आजमाने के बाद कोई भी फायदा न मिलने पर सिर्फ एक ही रास्ता बचता है और वो है आस्था का। जब आस्था की बात आती है तो आदमी संतान पाने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाता है।

सिमसा माता का मंदिर, जहां होता है यह चमत्कार

कुछ ऐसी ही आस्था के बारे में यह खबर है। यह खबर सीधे संतान प्राप्ति से सम्बंधित समस्यायों को लेकर है। हालांकि इस बारे में कोई पक्का  दावा नहीं किया जा सकता है। भले ही यह आपको यह जानकर हैरानी होगी, मगर ये सच है कि यह एक ऐसा चमत्कारी मंदिर है जहां महिलाएं सिर्फ जमीन पर सोने से ही प्रेग्नेंट हो जाती है। हालांकि विज्ञान को भी यह चमत्कार हैरान करता है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सिमस गांव है। जहां पर मां सिमसा मंदिर है।

मां सिमसा मंदिर में सलिन्दरा उत्सव मनाया जाता है

मान्यता है कि जो भी महिला यहां जमीन पर सोती है, उसे गर्भवती होने से पहले ही पता चल जाता है कि उसे बेटा होगा या बेटी। ऐसी मान्यता है कि मां शारदा खुद सपने में आकर महिला को संकेत देती हैं।

 नवरात्रों के अवसर पर मां सिमसा मंदिर में सलिन्दरा उत्सव मनाया जाता है। जिसका अर्थ होता है कि ‘सपने आना’। यही वह वक्त होता है जब यहां सोने वाली नि:संतान महिलाओं को सपने में मां दर्शन देती हैं। केवल रात नहीं, दिन में भी महिलाएं यहां सोती हुई पाई जाती हैं।

सपने में अमरूद आया तो लड़का होगा, भिंडी आई तो लड़की पैदा होगी

कहा जाता है कि जो महिला मन में श्रद्धा लेकर आती है, देवी मां उन्हें आशीर्वाद देती हैं। यदि सपने में अमरूद देखने का अर्थ है कि लड़का होगा। यदि सपने में भिंडी दिखती है तो उसका अर्थ है लड़की पैदा होगी। इसके अलावा महिला को सपने में लकड़ी, पत्थर या कोई धातु दिखे तो इसका अर्थ है कि वह कभी मां नहीं बन पाएगी।