14 दिसंबर : सूर्य ग्रहण का प्रभाव इन राशियों के लिए बेहद खतरनाक, रहें सावधान!

Loading

साल का अंतिम और दूसरा सूर्य ग्रहण (Solar eclipse) 14 दिसंबर को लगने जा रहा है। हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस ग्रहण का प्रभाव बेहद प्रभावशाली माना जा रहा है। बता दें यह सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) अगहन मास की सोमवती अमावस्या के दिन वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लगेगा।

भारतीय समय के अनुसार, ग्रहण 14 दिसंबर को शाम सात बजकर तीन मिनट पर शुरू होकर 15 दिसंबर की रात 12 बजकर 23 मिनट तक चलेगा। ग्रहण का सूतक 12 घंटे पूर्व सुबह सात बजकर तीन मिनट से लग जाएगा। जिसका प्रभाव सभी राशियों ( Zodiac sign) पर पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं राशियों पर ग्रहण का प्रभाव।

मेष (Aries) : सूर्य ग्रहण के प्रभाव से आपको सफलता पाने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। कार्यक्षेत्र के लिए यह अवधि आपके लिए प्रतिकूल होगी। सावधानी से कार्य करना होगा। 

वृष:  सेहत से जुड़ी समस्याएं रह सकती हैं। पारिवारिक जीवन में तनावपूर्ण स्थिति रह सकती है। इस अवधि में धन निवेश करने से बचें।

मिथुन: वैवाहिक जीवन में परिस्थितियां विपरीत होंगी। बिजनेस में साझेदारी से घाटा हो सकता है। ऐसे में समझदारी से काम लें।

कर्क: इस अवधि में आपको धैर्य से काम लेने की आवश्यकता होगी। निर्णय लेने में दिक्कतें आएंगी। कार्य के प्रति लापरवाही न बरतें। आमदनी पर असर पड़ सकता है।

सिंह: सूर्य ग्रहण के दौरान किसी तरह की लापरवाही न बरतें। वित्तीय स्थिरता के संबंध में कोई भी कठोर निर्णय लेने बचें। सामाजिक जीवन में मानहानि हो सकती है।

कन्या: पारिवारिक जीवन पर ग्रहण का असर पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कठिन परिश्रम करने से बिल्कुल भी न घबराएं।

तुला : वित्तीय मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। ग्रहण के प्रभाव से आपको किसी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक : परिजनों के बीच मतभेद हो सकता है। आपके खर्चों में इजाफा हो सकता है। नेत्र संबंधी विकार हो सकता है। किसी के साथ बुरा बर्ताव न करें।

धनु: सेहत के लिए यह समय ठीक नहीं होगा। धन की कमी महसूस कर सकते हैं। इस समय वित्तीय लेनदेन में सावधानी बरतें।

मकर: आपके खर्चों में अचानक से धन वृद्धि हो सकती है। सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है। मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ: आपके खर्चों में अचानक से वृद्धि हो सकती है। आमदनी में गिरावट आ सकती है। आय और खर्च में आपको तालमेल बनाने की जरूरत होगी।

मीन: कार्यक्षेत्र में असहज महसूस कर सकते हैं। नौकरी से जुड़ी किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।