Some things girls don't like at all

Loading

अगर आप किसी को पसंद करते हैं और जल्द ही उसे प्रपोज करने वाले हैं, तो पहले जान लें ये आदतें, जिन्हें रिलेशनशिप के दौरान लड़कियां बिल्कुल पसंद नहीं करतीं.

शक करना:
लड़कियों को शक करने वाले लड़के बिल्कुल पसंद नहीं आते. उनका फ़ोन चेक करना, उनके मेल फ्रेंड से बात ना करने देना, उनकी पर्सनल चीजों पर अपना हक जताना, यह सब हरकतें कोई भी लड़की बर्दाश्त नहीं कर पाती. ऐसे में आपका यह रिश्ता लंबा नहीं चल पायेगा.

खुद की बातें:
ऐसे लड़के जो बस खुद की ही बातें करें, उन्हें लड़कियां बिल्कुल पसंद नहीं करतीं. लड़कें अगर अपने फ्रेंड्स, फैमिली, या फिर अपनी ही हॉबीज़ के बारे में बात करते हुए पूरा समय निकलने दें, तो उन लड़कों से लड़कियां जल्दी बोर हो जाती हैं. ऐसा करने से आप अपने रिश्ते के टूटने की वजह बन सकतें हैं.

केयरलेस लड़के:
ऐसे लड़कों को लड़कियां बिल्कुल पसंद नहीं करती, जो बेहद केयर लेस होते हैं. वे लड़के जो खुद की ही चीजों का ठिकाना नहीं रखते, जिन्हें किसी चीज की फिक्र नहीं होती और अपने पार्टनर की केयर नहीं करते, उनसे लड़कियां कोसों दूर भाग जाती हैं.

मूर्ख लड़के:
वे लड़के जो बिना सोचे समझे, कहीं भी कुछ भी बोल देते हैं, उन्हें लड़कियां बिल्कुल पसंद नहीं करती. बिना किसी की पसंद नापसंद जाने, अगर आप किसी को कुछ भी बोल देते हैं तो इससे सामने वाले को ठेस भी पहुंच सकती है.

-मृणाल पाठक