Image Courtesy: ImagesBazaar.com
Image Courtesy: ImagesBazaar.com

Loading

करवा चौथ (Karva Chauth Gift) का त्यौहार विवाहित स्त्रियों के लिए बहुत ही खास पर्व है। हर साल सुहागिन स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। चांद दिखने के बाद ही व्रत खोलती हैं। ऐसे में पति का फर्ज बनता है कि, वे अपनी पत्नियों को कुछ स्पेशल गिफ्ट (Karva Chauth Special Gift) दें, स्पेशल फील कराएं। जिससे उसके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कराहट आ जाए, और दिनभर की थकान झट से छूमतंर हो जाए। करवा चौथ के दिन पति को पत्नियों की जरूरतों का ध्यान रखकर गिफ्ट्स दें। ऐसे में हम आपके लिए कुछ गिफ्ट्स आइडिया लेकर आए हैं।

Image Courtesy: ImagesBazaar.com

ज्वैलरी

महिलाओं को ज्वेलरी का बहुत ही ज्यादा शौक होता है। इसलिए वो अक्सर अलग-अलग ज्वैलरी ट्राई करती हैं। कभी गोल्ड, सिल्वर, मोती, तो कभी मेटल से बनी जंक ज्वैलरी पर फिदा होती हैं। ऐसे में आप अपने बजट के अनुसार खूबसूरत सा नेकलेस, कंगन, ईयररिंग्स, अंगूठी या फिर खूबसूरत सी पायल दे सकते हैं।

Image Courtesy: ImagesBazaar.com

आउटफिट्स

अगर आप अपनी पत्नी को गिफ्ट में आउटफिट्स देना चाहते हैं यानि की ड्रेस, साड़ी, सूट या फिर कुछ वेस्टर्न दे सकते हैं। 

सैलून वाउचर

लंबे व्रत के बाद थोड़ा रिलैक्स की जरूरत होती है, ऐसे में आप चाहे स्पा या फिर सैलून वाउचर दे सकते है। यह एक परफेक्ट गिफ्ट आइडिया होगा क्योंकि हर महिला को माह में एक बार तो सैलून जाना ही पड़ता है।

Image Courtesy: ImagesBazaar.com

खूबसूरत पर्स

हर महिला को खूबसूरत पर्स अपनी एक अलग ही च्वाइस होती है। हैंड पर्स फैशन में तड़का लगाते हैं। खूबसूरत डिजाइन और हैंड वर्क के ये बैग लेडीज की सबसे बड़ी जरुरत है। इसके बिना पार्टी में फैशन अधूरा लगता है। ऐसे में आप उन्होंने उसके पसंद के अनुसार छोटे से लेकर बड़ा डिजाइनर पर्स दे सकते हैं।  

गैजेट्स

अगर आपकी पत्नी गैजेट्स प्रेमी हैं तो आपके लिए गिफ्ट सिलेक्ट करना आसान है। इस दिन यादगार बनाने के लिए अपनी वाइफ को एक खास स्मार्टफोन गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें आप नया मोबाइल, आईपॉड या फिर कोई अन्य गैजैट्स दे सकते हैं।

Image Courtesy: ImagesBazaar.com

ट्रिप करें प्लान

कोरोना वायरस के चलते काफी दिनों से आपने घूमने जाने का प्लान नहीं किया होगा। ऐसे में थोड़ा सा मूड फ्रेश करने के लिए बाहर घूमना भी जरूरी है। करवा चौथ के मौके पर आप अपनी पत्नी को ट्रिप पर ले जाएं। कई पर्यटन स्थल खुल गए है। ऐसे में आप कोई ट्रिप प्लान कर सकते हैं। लेकिन कोरोना वायरस से बचाव जरूर करें।