Valentine”s Day: इस जीव को देखने से मिलेगा ऐसा साथी, जानें इसका इतिहास

इतिहास में Valentine''s Day की एक अलग ही जगह है और होनी भी चाहिए। तीसरी शताब्दी के दौरान रोम के सम्राट क्लॉडियस II (Emperor Claudius II) ने युवा पुरुषों के लिए विवाह को अवैध करार किया, क्योंकि उनके

Loading

इतिहास में Valentine’s Day की एक अलग ही जगह है और होनी भी चाहिए। तीसरी शताब्दी के दौरान रोम के सम्राट क्लॉडियस II (Emperor Claudius II) ने युवा पुरुषों के लिए विवाह को अवैध करार किया, क्योंकि उनके अनुसार पुरुष अगर अकेला रहे तो अच्छा सैनिक साबित हो सकता था। इसी के विरूद्ध जाकर एक संत जिनका नाम वैलेंटाइन था उन्होंने एक प्रेमी युगल का विवाह करवा दिया।

सम्राट को जैसे ही खबर मिली उन्होंने  वेलेंटाइन को मौत की सजा सुनाई।  इस दौरान जेल में बंद होने पर वेलेंटाइन को जेलर की बेटी से प्यार हो गया। इससे पहले कि उन्हें फासी दी जाती, वैलेंटाइन ने अपनी प्रिय को अपना अंतिम प्रेम पत्र दिया और लि‍खा "फ्रॉम योर वैलेंटाइन"। जिसे आज भी लोग प्यार से खत में लिख कर भेजते हैं। बाद में, वैलेंटाइन को सम्मानित करने के लिए 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे रूप में मनाया जाने लगा। 

Valentine’s Day से जुड़े फैक्ट्स:
वैलेंटाइन्स डे क्यों मनाया जाता है ये तो सब जान ही गए है अब हम कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानते है जिनकी शुरुआत ही इस दिन हुई या यू कह ले की अस्तित्व में आई।

1. मध्य युग में Valentine’s Day के दिन लड़कियां अपने भविष्य में होने वाले पति या जीवन साथी को पाने के लिए एक खास पदार्थ खाती थी। वहीं यह भी मान्यता है कि Valentine’s Day के दिन महिला जिस तरह के जीव को सबसे पहले देखती है उसे उसी तरह का जीवन साथी मिलता हैं। जैसे क‍ि अगर आपने एक गिलहरी को देखा, तो आप एक कंजूस व्यक्ति से शादी करेंगे और अगर आपने एक सुनहरी मछली देखी, तो आप एक अमीर व्यक्ति से शादी करेंगे।

2. जैसे दोस्ती के लिए पीला वैसे ही प्यार के लिए लाल गुलाब होता हैं। आपको जान के आश्चर्य होगा की गुलाब यानी ROSE को हम टटोले तो  ‘ईआरओएस’ (EROS) निकल के आता है, EROS प्यार के देवता हैं। तस्वीरों में देव EROS को आपने धनुष,  बाण और वीणा के साथ देखा होगा साथ ही उनके चिन्ह गुलाब, मशाल और कबूतर भी  है।

3. सन 1876 में आज ही के दिन यानी 14 फरवरी को ही टेलीफ़ोन के आविष्कारक अलेक्जेंडर ग्राहम बेल (Alexander Graham Bell) ने टेलीफोन के पेटेंट के लिए आवेदन किया था। हो सकता है की यह संयोग मात्र हो लेकिन फिर भी हमे उनका शुक्रगुज़ार होना चाहिए। 

4. अब आती है दिल की बात या इस आकार की शुरुआत। विक्टोरियन युग में सन 1822 में रिचर्ड कैडबरी (Richard Cadbury) ने दुनिया के पहले दिल के आकार के वैलेंटाइन डे चॉकलेट बॉक्स का नि‍र्माण किया था। ये तो अब सब ही जानते है की Valentine’s Week में कैडबरी कितना कारोबार कर लेती हैं।