what things should your partner say daily

Loading

जब आपके रिलेशनशिप की शुरुआत होती है तो आप जीवन में होने वाली हर चीज को लेकर खुश रहने लगते हैं। लेकिन समय बीतने के साथ रिलेशनशिप से वो प्यार या चार्म कम होने लगता है जिससे आपने अपने रिश्ते की शुरुआत की थी। आप अपने रिलेशनशिप को ज्यादा महत्व नहीं देते हैं। आपका यह व्यवहार आपके रिश्ते को नुकसान पहुंचाने लगता है। रिलेशनशिप को टूटने से बचाने के लिए अपने साथी से रोजाना अच्छा व्यवहार करना जरुरी होता है। इसके लिए आपको रोजाना कुछ बातें अपने साथी को कहनी चाहिए। यह चीजें सुनने में थोड़ी अजीब लगती हैं लेकिन आपके रिलेशनशिप को बेहतर बनाने में मदद करती है। 

आई लव यू कहें: यह बहुत ही सिंपल बात होती है जो आप अपने पार्टनर को कह सकते हैं। आपके पार्टनर सोच सकते हैं कि यह बात उन्हें पहले से पता है। लेकिन रोजाना यह शब्द आपके रिश्ते को खूबसूरत बना सकते हैं।

थैंक यू: जब आप किसी व्यक्ति को थैंक यू कहते हैं तो इसका मतलब यह होता है कि आप उस व्यक्ति के प्रयासों पर ध्यान दे रहे हैं। ठीक उसी तरह से रिलेशनशिप में भी होता है। अपने साथी के प्रति आभार व्यक्त करने से पीछे ना हटें। यह छोटी या बड़ी किसी भी बात के लिए हो सकता है, जिससे आपके साथी को अच्छा महसूस होता है। 

आई मिस यू: कई कपल्स लॉग डिसटेंस रिलेशनशिप में होते हैं तो वह एक-दूसरे से बाकि कपल्स की तरह रोजाना मिल नहीं पाते हैं। अगर आप लकी है कि आप अपने पार्टनर से रोज मिल पाते हैं फिर भी अपने पार्टनर को आई मिस यू कहें। आपका यह कहना उनका दिन बना सकता है।

तुम मेरी खुशी की वजह हो: जब आप एक अच्छे रिलेशनशिप में होते हैं तो आप हमेशा खुश रहते हैं। जब आपकी खुशी की वजह आपका साथी है तो उसे यह बात जरुर बताएं।

मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं: व्यक्ति को इस बात की सबसे ज्यादा खुशी तब होती है जब कोई उनका सपोर्ट करने वाला हमेशा उनके साथ हो। तो कभी भी अपने पार्टनर को यह कहना ना भूलें कि चाहे कोई भी परेशानी हो आप हमेशा उनके साथ रहेंगे।