holi
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    होली में रंगों से खेलने का अलग ही मजा होता है, लेकिन होली खेलने के बाद कपड़ों के साथ- साथ घर की दीवारें, फर्श आदि पर भी कई बार पक्का रंग लग जाता है। ऐसे में इसे साफ करना बड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में इन रंगों की सफाई कैसे की जाए, चलिए जानते हैं:

    • रंगों को साफ करने के लिए नेलपॉलिश रिमूवर का इस्तेमाल करके दरवाजे और खिड़कियों पर पड़े दाग को आसानी से साफ कर सकते हैं।
    • कांच में लगे रंगों को साफ करने के लिए पानी और बेकिंग सोडा को मिक्स कर सफाई कर सकते हैं।
    • होली खेलने के बाद सफेद फ्लोर, या हल्के रंग के फ्लोर और टाइल्स पर लगे रंगों को साफ करने के लिए लिक्विड ब्लीच यूज करें। इसके अलावा कलर्ड फ्लोर को लिक्विड डिटर्र्जेंट से साफ करें।
    • पानी में नींबू का रस मिलाकर इसमें थोड़ी देर कपड़ों को डुबोएं। बाद में इसे साबुन से धो लें। इससे गाढ़ा रंग उतर जाएगा।
    • इसके अलावा कपड़े, कुशन कवर्स, पर्दे पर लगे रंग को सफेद सिरके से साफ करें। सूखे रंग को वैक्यूम क्लीनर या ब्रश की मदद से हटाएं।
    • होली के रंग से खराब हुए दीवारों को बेकिंग सोडा से साफ किया जा सकता है। इसके लिए पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट बनाएं। फिर इससे दीवार पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ते हुए रंग छुड़वाएं।
    • पानी में 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। फिर तैयार पेस्ट फर्श पर सूखने तक रहने दें। बाद में गीले कपड़े से इसे रगड़ते हुए साफ करें। इससे फर्श पर लगे दाग आसानी से निकल जाएंगे और आपकी मुश्किलें दूर।