
-सीमा कुमारी
जीरे (Cumin) का इस्तेमाल भारतीय घरों (Indian Homes) में खूब किया जाता हैं। जीरे का पानी (Cumin Water) सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। आप रोजाना जीरे के पानी का सेवन कर सकते हैं। ये आपको कई तरह के फायदे पहुंचाने में मदद कर सकता है। आइए जानें जीरे का पानी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है।
आयुर्वेद के मुताबिक, जीरे में मधुमेह रोधी गुण, यानी डायबिटीज कंट्रोल करने के तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में जीरे का पानी शुगर लेवल (शर्करा का स्तर) को नियंत्रित करने में उपयोगी हो सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए नियमित रूप से जीरे के पानी का सेवन फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इससे पहले आपको डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेना चाहिए।
जीरे में मैंगनीज आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जीरा पाउडर के सेवन से शरीर में फैट का अवशोषण कम होता है। जिससे स्वाभाविक रूप से वजन कम करने में मदद मिलती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, अपच, पेट फूलना और पेट दर्द जैसे पाचन संबंधी विकारों के उपचार के लिए जीरा एक बेहतरीन औषधी है। यह पाचन को बेहतर और मजबूत बनाता है। इसके अलावा जीरे के पानी को आंतों के लिए अच्छा माना जाता है। यह आंतों को स्वस्थ रखता है।
जीरे में हाइपोलिपिडेमिक गुण होते हैं। ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने का काम करते हैं। ये हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए भी आप जीरे के पानी का सेवन कर सकते हैं।
ऐसे करें जीरे का सेवन
एक गिलास पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा रात भर भिगोकर रख दें। सुबह इसे उबालें और चाय की तरह इस पानी को पीएं । बचा हुआ जीरा खा लें। इसके रोजाना सेवन से शरीर में फालतू चर्बी खत्म हो जाती है, लेकिन इस बात को ध्यान में रखें कि इस पानी को पीने के बाद 1 घंटे तक कुछ न खाएं।