क्रिसमस पर इस तरह सजाएँ क्रिसमस ट्री, बढ़ेगी घर की रौनक

Loading

ईसाई धर्म (Christian) को मानने वालों के लिए क्रिसमस (Christmas) का दिन बहुत बड़ा होता है। यह दिन उनके लिए विशेष महत्व रखता है। हर साल 25 दिसंबर (25 December) को यह दिन धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन को लेकर धार्मिक मान्यता है कि इस दिन प्रभु यीशु (Lord Jesus) का जन्म (Born) हुआ था। इसलिए क्रिसमस पर लोग प्रभु यीशु का जन्मदिन (Birthday) मनाते हैं। इसके अलावा इस दिन लोग चर्च (Church) भी जाते हैं और वहां प्रार्थना (Prayer) सभा आयोजित करते हैं। साथ ही घरों में क्रिसमस पार्टी (Christmas party) भी रखी जाती है। इसके लिए लोग घर को लाल (Red) और सफेद (White) रंग (Colour) से सजाते हैं और क्रिसमस ट्री (Chirstmas tree) को भी बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया (Decorate) जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही कुछ टिप्स (Tips) जिसकी मदद से आप अपने क्रिसमस ट्री को खूबसूरती से सजा सकते हैं…

लाइट्स (Lights)-
क्रिसमस ट्री को खूबसूरती बनाने के लिए आप रंग-बिरंगी लाइट्स का यूज़ कर सकते हैं। इसके लिए आप ट्री के चारों तरफ लाइट्स को ऊपर से लेकर नीचे तक अच्छे से लगा लें। 

बर्फ (Ice)-
क्रिसमस ट्री पर बर्फ दिखाने के लिए आप रुई का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बेहद ही सुंदर दिखता है। इसके लिए आप रुई के छोटे छोटे हिस्से को ट्री पर इस तरह लगाएं जिससे यह बर्फ की तरह दिखने लगे। 

तस्वीरें (Photos)-
आप चाहें तो क्रिसमस ट्री पर अपने परिवार की छोटी-छोटी फोटो भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप अपने परिवार की फोटो को लें और उन्हें क्लिप की मदद से ट्री पर तांग दें। 

कैंडल्स (Candels)-
क्रिसमस ट्री की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप कैंडल्स का भी यूज़ कर सकते हैं। आप कैंडल्स को ट्री के आसपास की जगहों पर लगाएं, जिससे इनकी रौशनी से ट्री की खूबसूरती और भी उभर कर आए। 

सिक्के (Coins)-
ऐसा माना जाता है कि अगर क्रिसमस पर लाल रिबन से सिक्कों को बांधकर क्रिसमस ट्री पर सजाया जाए तो पैसों की कभी कोई दिक्कत नहीं होती है। 

बॉल्स (Balls)-
छोटे छोटे रंग-बिरंगे बॉल्स का यूज़ कर भी आप ट्री को खूबसूरत दिखा सकते हैं। इसके लिए आपको बॉल्स लेकर उन्हें रिबन से बांधना होगा, फिर इसे ट्री पर लटका दें। इससे ट्री की रौनका और भी बढ़ जाती है।