Facial freckles
File Photo

    Loading

    सीमा कुमारी

    ये तो सभी जानते है कि गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण त्वचा पर कई तरह की प्रोब्लेम्स होने लगती हैं। त्वचा पर महीन रेखाएं, झूर्रियां जैसी समस्याएं आने लगती हैं। कम उम्र में ही लड़कियों को इन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वातावरण में मौजूद धूल मिट्टी पड़ने से चेहरे पर झाइयां भी दिखने लगती हैं।

    इसके अलावा, धूप के संपर्क में आने से और प्रेग्नेंसी के बाद भी महिलाओं को झाइयां होने लगती हैं। विटामिन्स और मिनरल्स चेहरे को पोषण देने में मदद करते हैं। ये विटामिन्स आपके चेहरे पर झाइयां और कई सारी समस्याएं खड़ी कर सकते हैं। आपको कुछ ऐसे फूड्स बताते हैं जो इनकी कमी को पूरा करने में मदद करेंगे।

    एक्सपर्ट्स के अनुसार, शरीर में मेलानोसाइट्स सेल्स पाए जाते हैं जो आपकी त्वचा में पिग्मेंट, डार्क स्पॉट्स जैसी समस्याओं को होने से रोकते हैं। इन सेल्स को विटामिन डी का ही रुप माना जाता है। यदि शरीर में विटामिन डी की कमी हो तो त्वचा पर झाइयां होने लगती हैं। झाइयों की समस्या है तो आपको धूप में कम जाना चाहिए। इसकी कमी को पूरा करने के लिए आप डेयरी उत्पाद का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा मीट, फिश  अंडे जैसी चीजों को भी अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

    विटामिन सी त्वचा के घाव भरने और उसे टाइट करने के लिए यह बहुत ही अहम भूमिका निभाता है। दाग-धब्बों को दूर करने के लिए भी विटामिन सी बहुत ही आवश्यक है। इसकी कमी होने पर आप भले ही स्वस्थ महसूस करें परंतु यह त्वचा को लिए नुकसानदायक हो सकता है। जिसमें से सबसे अहम समस्या है झाइयां। विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए आप खट्टे फूड्स जैसे- आंवला, पालक,स्ट्रॉबेरी, ब्रोकली, कच्चा केला, संतरा, अमरुद, मौसंबी जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा भी स्ट्रॉबेरी, ब्रॉकली, पालक जैसी चीजों में भी बहुत ही अच्छी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है।