(Image-Social Media)
(Image-Social Media)

    Loading

    सीमा कुमारी

    नई दिल्ली: दांतों में पीलापन की वजह से अक्सर कई लोगों को शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। इसके लिए कई लोग दांतों के पीलेपन को दूर करने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा कई और तरह के ट्रीटमेंट लेते हैं। लेकिन, इन सबमें केमिकल की वजह से साइड इफेक्ट्स की संभावना होती है। ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर अपने दांतों के पीलेपन से निजात पा सकते हैं। आइए जानें –

    1. ऑयल पुलिंग

    एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दांतों की गंदगी और पीलापन दूर करने के लिए ऑयल पुलिंग आसान तरीका है। इससे दांतों के टॉक्सिन दूर होते हैं। इसके लिए नारियल का तेल दांतों पर रगड़ें। ऐसा करने से दांतों के अंदर छुपे बैक्टीरिया भी खत्म हो जाते हैं। भारत में सरसों का तेल और नमक मिलाकर दांतों में घिसा जाता है। यह सबसे पुराना तरीका है. इससे दांतों में चमक आती है और बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं।

    2. बेकिंग सोडा और नींबू

    बेकिंग सोडा में कुदरती रूप से दांतों को चमकाने वाला केमिकल पाया जाता है। अगर इसमें नींबू मिला दें, तो यह और ज्यादा रामबाण हो जाता है। बेकिंग सोडा और नींबू में अल्कलाइन होता है जो बैक्टीरिया को भी खत्म करता है।

    3. स्ट्रॉबेरी

    स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल दांतों को चमकाने भी किया जा सकता है। स्ट्रॉबेरी में बेकिंग सोडा मिलाकर इसे पेस्ट बना लें और इससे दांतों की घिसाई करें। बाद में गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें. कुछ ही दिनों में दांत निखर आएंगे।

    4. अनानास

    अनानास में भी दांतों को चमकाने का गुण है। एक स्टडी के मुताबिक अनानस में ब्रोमलीन एंजाइम पाया जाता है, जो दांतों के स्टेन को खत्म कर देता है। अनानास के पल्प को दांतों पर रगड़ने से दांत चमक उठते हैं।

    5. तुलसी

    तुलसी में मौजूद औषधीय गुण दांतों और मसूड़ों के इन्फेक्शन को खत्म करते हैं। इसके पत्तों को दांतों पर रगड़ने से दांत साफ होते हैं। इसके अलावा बैक्टीरिया और अन्य टॉक्सिन भी हट जाते हैं। हालांकि, तुलसी का दांतों पर ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।