File Photo
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    चेहरे पर पिंपल्स का आना आम बात है। इसके कई कारण हो सकते हैं। पेट की गर्मी हो, ऑइली फेस हो, पल्यूशन हो या किसी चीज की एलर्जी। पिंपल्स के दाग चेहरे की खूबसूरती खराब कर देते हैं। ऐसे में अपने खान पान की मदद से हम इसपर काफी कंट्रोल कर सकते हैं। या फिर, इससे निजात भी पा सकते हैं। जंग फूड, ऑयली, अनहेल्दी फूड से तो परहेज़ करना ही होगा। कुछ हर्बल ड्रिंक्स के सेवन से मुहांसों से छुटकारा पाया जा सकता है। मसलन,

    आंवला और एलोवेरा ड्रिंक

    आंवला और एलोवेरा दोनों को सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है। आंवला और एलोवेरा जूस को मिलाकर रोज सुबह पीने से मुंहासे की समस्या से राहत पा सकते हैं। इन दोनों में एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है।

    फ्रूट्स ड्रिंक

    संतरा, तरबूज, अनार जैसे फलों का जूस पीने से सेहत ही नहीं स्किन को भी हेल्दी रखा जा सकता है। इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्व स्किन को हेल्दी और मुंहासों को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

    हल्दी और नींबू ड्रिंक

    हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो मुंहासे दूर करने और संक्रमण से बचाने में मदद कर सकते हैं। नींबू में विटामिन सी पाया जाता है, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है।

    कुछ महीने आजमाकर देखिए। परिणाम आपके सामने होगा।