नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: शादी (Wedding Rule) की रस्मों में चूड़ा रस्म (Bridal Choora Set) खास मानी जाती है जिसे दुल्हन को निभाना जरूरी होता है। ऐसे में चूड़ा की डिजाइन क्या होगी और इसे लेकर दुल्हन हमेशा क्रेजी रहती है। अगर आप भी अपनी शादी में इस तरह के रिवाज को अपनाना चाहती है तो आपको एक से बढ़कर एक चूड़ा डिजाइन देखने के लिए मिल जाएंगे। यहां पर हमारी बताई चूड़ा डिजाइन को आप पहनते है तो आप शानदार लगेंगे।
शादी की चूड़ा रस्म में कई तरह की डिजाइन है जो आपको काफी अच्छी लगेगी…
शादी में अगर आप लटकन वाला चूड़ा सेट का स्टाइल अपनाते हैं तो आपको इसमें कई सारी वैरायटी देखने के लिए मिलेगी जो वाकई शानदार है। इसमें डिजाइन की बात की जाए तो, झुमका लटकन, झालर लटकन और वॉटर ड्रॉप लटकन आते है। लटकन वाले चूड़ा सेट के साथ आप फाइबर और मेटल की सिंपल चूड़ियों या जरी वर्क वाली चूड़ियों को क्लब कर सकती हैं। आप हैवी कड़ों के साथ है हैवी वेट चूड़ियां भी सेट कर सकती है।
अगर शादी के दिन अगर आप पिंक कलर का चूड़ा सेट पहनते है तो काफी शानदार लगेगा। वैसे भी दुल्हनें ब्राइडल लहंगों के साथ पिंक कलर का चूड़ा पहनना ज्यादा पसंद करती है। बाजार में चूड़ियों में एक नहीं कई तरह की वेराइट मिल जाएंगी। चूड़े के लिए मेटल या फाइबर की चूड़ियां बेस्ट रहती हैं। आप सिंपल या डिजाइन वाली कैसी भी चूड़ी अपने लिए चुन सकती हैं और इसके साथ आप मोती वाले डिजाइनर कड़े या फिर जरकन वाले कड़े लगा सकती हैं। यदि आप सिंपल लुक चाहती हैं, तो वेल्वेट कोटिंग वाली चूड़ियों के साथ जरकन के कड़े और चूड़ियां पहन सकती है।
यहां पर आप शादी के मौके पर रेशम की डिजाइन का चूड़ा सेट पहन सकती है। इसके लिए आप अपने ब्राइडल लहंगे के हिसाब से रेशम का चूड़ा सेट डिजाइन कर सकती है। इसमें अगर आपको अपने होने वाले पति का नाम लिखवाना है तो भी जरकन के कड़ों पर आप लिखवा सकती है। लहंगे में जिस तरह की एंब्रॉयडरी की गई है उससे मैच करती हुई एम्ब्रॉयडरी भी करवा सकती हैं।
अगर आप अपनी शादी के लिए चूड़ा सेट में मीनाकारी का काम देखना चाहते है तो यह भी आपको काफी शानदार लगेगा। इसके कलरफुल कड़े और चूड़ियां मीनाकारी डिजाइन में आपको मिल जाएंगे। इन्हें आप अपने चूड़े में क्लब कर सकती हैं। इससे आपका चूड़ा बहुत ही ज्यादा अलग और खूबसूरत लगेगा। आप इस शादी के बाद इसे अन्य चूड़ी सेट के साथ भी क्लब कर सकती हैं।